Vastu Tips: घर में शांति और तरक्की लाते हैं ये धार्मिक प्रतीक, जानें कैसे

Published by : Shaurya Punj Updated At : 25 Jul 2025 12:53 PM

विज्ञापन

Vastu Tips for home

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में कुछ विशेष धार्मिक प्रतीकों को घर में लगाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सकारात्मकता का वास होता है. ये प्रतीक न सिर्फ वातावरण को पवित्र बनाते हैं बल्कि सुख-शांति, समृद्धि और तरक्की के द्वार भी खोलते हैं. जानिए ऐसे ही 10 शुभ प्रतीकों के बारे में.

विज्ञापन

Vastu Tips: अगर आप चाहते हैं कि आपके घर में हमेशा सकारात्मक ऊर्जा का संचार बना रहे, तो वास्तु शास्त्र और हिन्दू धर्म में बताए गए कुछ खास प्रतीकों को घर में सही दिशा में अवश्य लगाएं. ये प्रतीक न केवल नेगेटिव एनर्जी को दूर करते हैं, बल्कि समृद्धि, शांति और सौभाग्य को भी आमंत्रित करते हैं. आइए जानते हैं 10 ऐसे शक्तिशाली और शुभ प्रतीकों के बारे में:

ॐ (ओम): ब्रह्मांडीय शक्ति का केंद्र

‘ॐ’ शब्द अद्भुत ध्वनि कंपन से जुड़ा है जो पूरे ब्रह्मांड में गूंजता है. घर में इसका चित्र या शोपीस लगाने से आध्यात्मिक ऊर्जा बढ़ती है और मन शांत होता है.

Also Read: Gajlaxmi Rajyog 2025: इन 3 राशियों के लिए आ रहा है भाग्य का सुनहरा मौका

पंचसूलक: नकारात्मक ऊर्जा से सुरक्षा कवच

हल्दी से बने हथेली के निशान को पंचसूलक कहा जाता है. मुख्य द्वार पर इसे लगाने से बुरी शक्तियों का प्रवेश रुकता है और घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है.

स्वस्तिक: मंगल और शुभता का प्रतीक

स्वस्तिक को हमेशा शुभ शुरुआत और सफलता का प्रतीक माना गया है. मुख्य द्वार पर दोनों ओर इसे लगाने से वास्तु दोष दूर होता है और सौभाग्य में वृद्धि होती है.

कमल: पवित्रता और उज्ज्वलता का संदेश

कमल का फूल विष्णु, लक्ष्मी और सरस्वती देवी का प्रिय आसन है. इसे घर में रखने से कठिनाइयों में भी सकारात्मक सोच बनी रहती है.

त्रिशूल: तीनों प्रकार की पीड़ा से मुक्ति

त्रिशूल दैविक, भौतिक और मानसिक कष्टों को दूर करता है. इसे मुख्य द्वार पर लगाने से बुरी नजर और नकारात्मक ऊर्जा घर में प्रवेश नहीं कर पाती.

कलश: देवताओं का वास

जल और श्रीफल से युक्त कलश को मुख्य द्वार या पूजा स्थल पर रखने से लक्ष्मी और विष्णु का वास माना जाता है. यह समृद्धि का प्रतीक है.

नमस्ते चिन्ह: स्वागत का भाव

दरवाजे पर ‘नमस्ते’ चिन्ह लगाने से मेहमानों को अपनापन महसूस होता है और सकारात्मक माहौल बना रहता है.

शंख: शुभ ध्वनि का स्त्रोत

शंख की ध्वनि नकारात्मकता को दूर करती है और सकारात्मकता को आकर्षित करती है. पूजा स्थल या उत्तर दिशा में शंख रखना शुभ होता है.

दीपक: उजाला और ऊर्जा का संकेत

हर शाम दीपक जलाना न केवल परंपरा है, बल्कि यह सकारात्मक ऊर्जा और लक्ष्मी का आवाहन भी करता है. प्रवेश द्वार या पूजा स्थान पर दीपक जलाएं.

मछली: समृद्धि और स्वास्थ्य का प्रतीक

घर की उत्तर-पूर्व दिशा में मछली का चित्र या शोपीस लगाने से स्वास्थ्य, धन और सफलता के योग बनते हैं.

यदि आप भी अपने घर में शांति, सुख और समृद्धि चाहते हैं, तो इन शुभ प्रतीकों को ज़रूर अपनाएं. ये केवल धार्मिक दृष्टिकोण से ही नहीं, बल्कि वास्तु विज्ञान के अनुसार भी बेहद प्रभावशाली माने जाते हैं.

ज्योतिष पर सलाह के लिए संपर्क करें:
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
(ज्योतिष, वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ)
8080426594 / 9545290847

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola