Vastu Tips: आईने की ये गलतियां बढ़ा सकती हैं परिवार में तनाव, जानें सही वास्तु नियम

Published by : Neha Kumari Updated At : 29 Jan 2026 12:57 PM

विज्ञापन

आईने से जुड़े वास्तु उपाय

Vastu Tips: घर में शीशा सिर्फ सजने-संवरने के काम नहीं आता, बल्कि यह ऊर्जा के प्रवाह को भी नियंत्रित करता है. आइए जानते हैं इससे जुड़े कुछ जरूरी वास्तु नियम, जिनका नियमित पालन करने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहने की संभावना बढ़ती है.

विज्ञापन

Vastu Tips:  शीशा या आईना एक ऐसी चीज़ है, जो आमतौर पर हर व्यक्ति के घर में देखने को मिल जाता है. लोग आईने में देखकर सजते-संवरते हैं. दिन में एक बार ही सही, लेकिन लोग आईने में खुद को ज़रूर देखते हैं. जब आईना हमारे जीवन का एक ज़रूरी हिस्सा बन गया है, तो इससे जुड़े वास्तु नियमों के बारे में जानना हमारे लिए बेहद आवश्यक है. कहते हैं कि यदि आईने को सही दिशा और सही जगह पर रखा जाए, तो घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है और शांति बनी रहती है.

शीशे से जुड़े वास्तु नियम

आईना रखने की सही दिशा

वास्तु के अनुसार, उत्तर दिशा को आईना लगाने के लिए सबसे शुभ माना जाता है. उत्तर दिशा को ‘कुबेर’ की दिशा कहा जाता है. ऐसे में इस दिशा में आईना लगाने से धन लाभ की संभावनाएं बढ़ती हैं.

प्रवेश द्वार के पास आईना

यदि आपके घर का प्रवेश द्वार संकरा है, तो आप पास की दीवार पर आईना लगा सकते हैं. इससे जगह बड़ी और अधिक स्वागतयोग्य लगती है.

मुख्य द्वार के सामने न लगाएं आईना

कभी भी शीशा इस तरह न लगाएं कि वह मुख्य दरवाज़े के ठीक सामने हो. इससे घर में प्रवेश करने वाली सकारात्मक ऊर्जा टकराकर वापस बाहर चली जाती है.

बेड के सामने न लगाएं शीशा

वास्तु के अनुसार, बेडरूम में शीशा इस तरह रखना चाहिए कि सोते समय शरीर का कोई भी हिस्सा आईने में दिखाई न दे. कहा जाता है कि रात में शीशे में खुद को देखने से डरावने सपने आ सकते हैं. यदि शीशा बेड के सामने लगा हो और उसे हटाना संभव न हो, तो रात में उसे कपड़े से ढक दें.

दो शीशों को आमने-सामने न रखें

वास्तु के अनुसार, दो आईनों को कभी भी एक-दूसरे के सामने नहीं लगाना चाहिए. इससे ऊर्जा फँसने की संभावना बढ़ जाती है. साथ ही घर के सदस्यों के बीच तनाव और मनभेद बढ़ने का खतरा रहता है.

साफ-सफाई

आईने को कभी भी गंदा नहीं रखना चाहिए. गंदा शीशा घर में नकारात्मक ऊर्जा को प्रवेश करने का कारण बन सकता है. इसलिए आईने को रोजाना नियमित रूप से साफ करना चाहिए.

यह भी पढ़ें: Vastu Tips: शाम को दीया जलाते समय की गई गलतियां बन सकती हैं दरिद्रता और मानसिक तनाव का कारण, जान लें वास्तु शास्त्र के खास नियम

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल मान्यताओं और परंपरागत जानकारियों पर आधारित है. प्रभात खबर किसी भी तरह की मान्यता या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola