वैशाख विनायक चतुर्थी 2026 आज, शिव और गणेश देंगे सुख-समृद्धि का आशीर्वाद

Updated:
विज्ञापन
Vaishakh Vinayak Chaturthi 2026

आज है वैशाख विनायक चतुर्थी

Vaishakh Vinayak Chaturthi 2026: वैशाख माह में पड़ने वाली संकर्षण विनायक चतुर्थी आज 20 अप्रैल 2026, सोमवार को मनाई जा रही है. यह दिन भगवान गणेश को समर्पित होता है और विशेष रूप से संतान सुख, सुख-समृद्धि और मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है. मान्यता है कि इस व्रत को करने से […]

विज्ञापन

Vaishakh Vinayak Chaturthi 2026: वैशाख माह में पड़ने वाली संकर्षण विनायक चतुर्थी आज 20 अप्रैल 2026, सोमवार को मनाई जा रही है. यह दिन भगवान गणेश को समर्पित होता है और विशेष रूप से संतान सुख, सुख-समृद्धि और मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है. मान्यता है कि इस व्रत को करने से जीवन के विघ्न दूर होते हैं और शुभ फल प्राप्त होते हैं. साथ ही सोमवार का व्रत रखने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं, जिससे मनचाहा वर और सुखी वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद मिलता है.

धार्मिक ग्रंथ जैसे गणेशपुराण, धर्मसिन्धु और निर्णयसिन्धु के अनुसार, हर शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को गणेश जी का व्रत करने से पुण्य की प्राप्ति और जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आते हैं. इस दिन गणपति जी की पूजा करने से बुद्धि, धैर्य और सफलता का आशीर्वाद मिलता है.

विनायक चतुर्थी शुभ मुहूर्त और तिथि

  • चतुर्थी तिथि प्रारम्भ: 20 अप्रैल 2026, सुबह 07:27 बजे
  • चतुर्थी तिथि समाप्त: 21 अप्रैल 2026, सुबह 04:14 बजे
  • मध्याह्न पूजा मुहूर्त: सुबह 11:02 से दोपहर 01:38 तक
  • वर्जित चंद्र दर्शन समय: सुबह 7:44 से रात 10:20 तक

इस दौरान विधिपूर्वक पूजा करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है.

विनायक चतुर्थी का महत्व

विनायक चतुर्थी को वरद विनायक चौथ भी कहा जाता है. इस दिन भगवान गणेश को प्रथम पूज्य मानकर उनकी आराधना की जाती है. भक्त इस व्रत के माध्यम से अपने जीवन की समस्याओं से मुक्ति और इच्छाओं की पूर्ति की कामना करते हैं. यह व्रत हर माह शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को किया जाता है और इसे अत्यंत फलदायी माना गया है.

विनायक चतुर्थी पूजा विधि

सुबह स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करें और दोपहर के समय पूजा करें. भगवान गणेश को तिल, गुड़, लड्डू, दुर्वा और चंदन अर्पित करें. इसके बाद गणेश कथा का पाठ करें और मंत्रों का जाप करें. संध्या के समय चंद्रमा को अर्घ्य देकर पूजा पूर्ण करें.

इस प्रकार श्रद्धा और विधि से की गई पूजा जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आती है.

विज्ञापन
शौर्य पुंज

लेखक के बारे में

By शौर्य पुंज

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola