Live Updates

Surya Grahan December 2020 Date, Timings Live Updates : कितने बजे से लगेगा सूर्य ग्रहण, ग्रहण का भारत में क्या है असर, सभी जानकारियां यहां

Updated:
विज्ञापन

Surya Grahan Solar Eclipse December 2020 Date and Time in India, Timings Kab Hai, Kab Lagega Padega Samay, कितने बजे से लगेगा सूर्य ग्रहण : 14 दिसंबर दिन सोमवार को इस साल का आखिरी सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse 2020) लग रहा है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यह सूर्य ग्रहण दक्षिणी अफ्रीका, अधिकांश दक्षिण अमेरिका, प्रशांत महासागर, अटलांटिक और हिंद महासागर और अंटार्कटिका में पूर्ण रूप से दिखाई देगा. भारतीय समय के अनुसार ये ग्रहण शाम को 7 बजकर 3 मिनट से शुरू होगा और रात 12 बजकर 23 मिनट पर खत्म हो जाएगा. सूर्य ग्रहण की अवधि लगभग 5 घंटे रहेगी.

विज्ञापन

सूर्य ग्रहण के दौरान वृश्चिक में रहेंगे पांच ग्रह

ज्योतिष के अनुसार 2020 का आखिरी सूर्य ग्रहण वृश्चिक राशि में लगेगा. इस दौरान सूर्य के साथ पांच ग्रह मौजूद रहेंगे. वृश्चिक राशि में सूर्य के अलावा शुक्र, बुध, चंद्र और केतु भी मौजूद रहेंगे. इन सभी ग्रहों के विशेष योग से अमावस्या प्रत, स्नान आदि का पुण्य कई गुना ज्यादा बढ़ जाएगा.

सूर्य ग्रहण का समय

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण 14 दिसंबर को भारत के समय के अनुसार शाम 7 बजकर 3 मिनट से रात 12 बजकर 23 मिनट (15 दिसंबर 2020) तक लगेगा. इस ग्रहण की कुल अवधि लगभग 5 घंटे रहेगी. सूर्य ग्रहण रात 9:43 बजे चरम पर होगा.

सूर्य ग्रहण पर स्नान दान करने का है विशेष महत्व

सूर्य ग्रहण के दिन भी दान का बहुत महत्व होता है. शास्त्रों के अनुसार सूर्य ग्रहण के दौरान किया गया दान राहु, केतु और शनि के गलत प्रभावों को भी सही करता है.

सूर्य ग्रहण पर बन रहा सोमवती अमावस्या का विशेष संयोग

आज सोमवती अमावस्या मनाई जा रही है. इस दिन स्नान-दान करने का विशेष महत्व है. सोमवती अमावस्या का संयोग साल में 2 या 3 बार ही बनता है. इस बार सोमवती अमावस्या के दिन सूर्य ग्रहण लगने से इसका महत्व और बढ़ गया है. सोमवती अमावस्या के दिन पवित्र नदियों में स्नान करने की परंपरा है. वहीं सूर्य ग्रहण खत्म होने के बाद भी पवित्र नदियों में स्नान करना शुभ माना जाता है

सूर्य ग्रहण का समय

भारतीय समायानुसार 14 दिसंबर दिन सोमवार यानि आज शाम 07 बजकर 03 मिनट से ग्रहण शुरू होगा और रात्रि 12 बजकर 23 मिनट पर समाप्त होगा. यह ग्रहण करीब 5 घंटे से ज्यादा लंबे वक्त तक रहेगा.

ग्रहण के दौरान बरतें ये खास सावधानियां

ग्रहण काल में खाना-पीना, शोर मचाना या किसी भी प्रकार का शुभ कार्य जैसे पूजा-पाठ आदि नहीं करना चाहिए. वहीं, सूतक लगने के बाद से ही गर्भवती स्त्रियों को घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए. क्योंकि सूर्य से निकलने वाली पराबैगनी किरणें गर्भस्थ शिशु के लिए हानिकारक होती हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola