Surya Grahan 2024: लगने जा रहा है साल का दूसरा सूर्यग्रहण, इन जगहों पर आएगा नजर

Published by : Shaurya Punj Updated At : 24 Sep 2024 12:25 PM

विज्ञापन

Surya Grahan 2024

Surya Grahan 2024: साल का दूसरा सूर्य ग्रहण 2 अक्टूबर को पितृपक्ष अमावस्या के दिन लगने वाला है। वहीं अगले दिन नवरात्रि है. आइए जानें ये ग्रहण कहां नजर आएगा.

विज्ञापन

Surya Grahan 2024: हिंदू धर्म में सूर्य ग्रहण की घटना को अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य ग्रहण अमावस्या की तिथि पर होता है. सूर्य ग्रहण के आरंभ होने से 12 घंटे पूर्व सूतक काल की शुरुआत होती है. इस पितृ पक्ष के अंतिम दिनों में सूर्यग्रहण लगने जा रहा है. साथ ही यह जानकारी भी दी जाती है कि सूर्य ग्रहण के मोक्षकाल के पश्चात ही श्राद्ध, तपर्ण या पिंडदान करना उचित होता है. आइए हम ग्रहण काल के समय के अलावा अन्य डिटेल्स को देखें

Surya Grahan 2024: सूर्य ग्रहण के बाद शुरू होगी शारदीय नवरात्रि, भूलकर भी न करें ये काम

कब लगेगा साल का दूसरा सूर्यग्रहण ?

साल 2024 का अंतिम सूर्य ग्रहण 2 अक्टूबर को होगा. यह ग्रहण रात 9:13 बजे प्रारंभ होगा और 3 अक्टूबर को सुबह 03:17 बजे समाप्त होगा. हिंदू पंचांग के अनुसार यह दूसरा सूर्य ग्रहण वलयाकार होगा, जिसे रिंग ऑफ फायर (Ring Of Fire) कहा जाता है.

रिंग ऑफ फायर क्या होता है ?

जब चंद्रमा सूर्य की पूरी डिस्क को ढक लेता है, तब वलयाकार सूर्य ग्रहण उत्पन्न होता है, जिससे सूर्य के चारों ओर एक चमकदार वलय का निर्माण होता है. यह दृश्य रिंग के समान दिखाई देता है.

कहां नजर आएगा साल का दूसरा सूर्यग्रहण ?

साल का दूसरा सूर्य ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा. इसलिए सूतक का कोई महत्व नहीं होगा. यह ग्रहण दक्षिण अमेरिका के उत्तरी क्षेत्रों के साथ-साथ आर्कटिक, अर्जेंटीना, ब्राजील, पेरू, फिजी, चिली, होनोलूलू, ब्यूनस आयर्स, अंटार्कटिका और दक्षिण अमेरिका तथा प्रशांत महासागर के कुछ स्थानों से देखा जा सकेगा.

सूर्य ग्रहण को लाइव देखने के लिए क्या करें?

यदि आप भारत में स्थित हैं और वर्ष का अंतिम सूर्य ग्रहण देखना चाहते हैं, तो आप इसे अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा की आधिकारिक वेबसाइट या नासा के यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola