Surya Grahan 2024: सूर्य ग्रहण के बाद शुरू होगी शारदीय नवरात्रि, भूलकर भी न करें ये काम
Published by : Shaurya Punj Updated At : 23 Sep 2024 2:04 PM
Surya Grahan 2024
Surya Grahan 2024: शारदीय नवरात्रि का पावन पर्व आने वाला है. ठीक इससे एक दिन पहले साल का दूसरा सूर्यग्रहण लगने जा रहा है. इस दौरान किन चीजों को नहीं करना चाहिए, आइए जानें
Surya Grahan 2024: 2 अक्टूबर को साल का अंतिम सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है जबकि शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ 3 अक्टूबर को होगा. इस साल का दूसरा एवं अंतिम सूर्य ग्रहण 2 अक्टूबर को लग रहा है.
कब पड़ेगा साल का दूसरा सूर्यग्रहण ?
भारतीय समयानुसार, 2 अक्टूबर को रात 9 बजकर 13 मिनट से सूर्य ग्रहण आरंभ होगा और इसका समापन अगले दिन 3 अक्टूबर को तड़के 3 बजकर 17 मिनट पर होगा. ज्योतिषियों के अनुसार, इस सूर्य ग्रहण का शारदीय नवरात्रि पर कोई असर नहीं पड़ने वाला है.
शारदीय नवरात्रि का व्रत कब से शुरू होगा ?
03 अक्टूबर की सुबह भक्त बिना किसी चिंता के देवी की चौकी स्थापित कर सकते हैं और तय मुहूर्त में घटस्थापना कर सकते हैं. शारदीय नवरात्रि में घटस्थापना का विशेष महत्व है. घटस्थापना का शुभ मुहूर्त 03 अक्टूबर को सुबह 6 बजकर 15 मिनट से शुरू होगा और इसका समापन सुबह 7 बजकर 22 मिनट पर होगा.
क्या भारत में नजर आएगा सूर्यग्रहण ?
अच्छी बात यह है सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा. हिंदू धर्म शास्त्रों के मुताबिक जहां पर ग्रहण दिखाई ना दे, वहां पर इसका कोई नियम पालन नहीं होता है और ना कोई सूतक लगता है. इससे पहले वर्ष 2024 का पहला सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल को लगा था. और 9 अप्रैल से चैत्र नवरात्रि शुरू हुईं थी. भारतीय समय की बात करें तो यह 8 अप्रैल को रात 9:13 से शुरू होकर देर रात 2:23 तक चला था.
चैत्र नवरात्रि पर लगा था साल का पहला सूर्य ग्रहण
पंडित सीताराम पाठक ने बताया कि हिन्दू नववर्ष एवं चैत्र नवरात्रि साल का पहला सूर्य ग्रहण के साये में प्रारंभ हुआ था और साल के अंतिम सूर्यग्रहण के साये में शारदीय नवरात्रि भी प्रारम्भ हो रही हैं जो की इंसान एवं देश दुनिया के लिए शुभ नहीं है. दो-दो नवरात्रि पर सूर्य ग्रहण का साया पड़ना आम जनमानस के लिए शुभ नहीं हैं. उन्होंने ग्रहण से बचाव के बारे में भी बताया उनके अनुसार ग्रहण के दौरान घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए.
Also Read : Mercury Transit 2024: बुध करा सकते है आपका Breakup, लव लाइफ में कैसे पड़ेगा असर
ग्रहण के दौरान ना करें ये कार्य
अगर आपके घर में कोई गर्भवती महिला है तो उनका खास ध्यान रखें. ग्रहण के समय में किसी भी प्रकार का सिलना, काटना, छीलना, जैसे काम नहीं करने चाहिए और ना ही सब्जी काटनी चाहिए. ग्रहण लगने से पूर्व तरल पदार्थों में और ऐसे भोज्य पदार्थों में, जिन्हें आपको फिर से खाना हो, तुलसी या दूब घास को रख देना चाहिए. सबसे महत्वपूर्ण बात यह हैं कि सूर्य ग्रहण को अपनी आंखों से नहीं देखना चाहिए, नहीं तो इससे आपकी आंखों की रोशनी जाने का खतरा रहेगा. सूर्य ग्रहण के समय में सोना नहीं चाहिए.
ग्रहण के दौरान करें ये कार्य
ग्रहण के बाद नहाना चाहिए और उसके बाद खाना बना कर फिर खाना खाना चाहिए. सूर्य ग्रहण के दौरान सूर्य के मंत्र का जाप करना आपको सभी परेशानियों से बचा सकता है. इसके लिए आप ॐ घृणि सूर्याय नमः मंत्र का जाप कर सकते हैं. गायत्री मंत्र का जाप करना भी आपके लिए फायदेमंद हो सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










