ePaper

आज लगेगा सूर्य ग्रहण, जानें ज्योतिषाचार्य से समय-योग-सावधानियां और सबकुछ

Updated at : 16 Feb 2026 3:46 PM (IST)
विज्ञापन
surya grahan 2026 Date

सूर्य ग्रहण 2026

साल 2026 का पहला सूर्य ग्रहण 17 फरवरी को लगेगा. यह वलयाकार सूर्य ग्रहण होगा, जिसे खगोल विज्ञान की भाषा में एन्युलर सोलर इक्लिप्स (Annular Solar Eclipse) कहा जाता है. इस दुर्लभ खगोलीय घटना में चंद्रमा सूर्य को पूरी तरह ढक नहीं पाता, बल्कि उसके मध्य भाग को आच्छादित करता है.

विज्ञापन

Surya Grahan 2026 Date: सूर्य ग्रहण हमेशा अमावस्या तिथि पर ही लगता है. भारतीय समयानुसार, आज 17 फरवरी को यह सूर्य ग्रहण दोपहर 3 बजकर 26 मिनट पर शुरू होगा. इसके बाद शाम लगभग 5 बजकर 40 मिनट पर यह अपने चरम या मध्यम अवस्था में होगा. इसका समापन शाम 7 बजकर 57 मिनट पर हो जाएगा. यह वलयाकार सूर्य ग्रहण होगा, जो भारत में दिखाई नहीं देगा. वलयाकार सूर्य ग्रहण के दौरान सूर्य का बाहरी किनारा एक चमकदार अग्नि-वृत्त की तरह यानि सूर्य का बाहरी भाग एक चमकदार अंगूठी के रूप में दिखाई देता है, जिसे लोकप्रिय रूप से “रिंग ऑफ फायर” कहा जाता है. आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से इस ग्रहण से जुड़ी पूरी जानकारी

साल 2026 में लगने वाला सूर्य ग्रहण

  1. पहला सूर्य ग्रहण: 17 फरवरी 2026 दिन मंगलवार को लगेगा. यह वलयाकार सूर्य ग्रहण होगा, जो भारत में दिखाई नहीं देगा.
  2. दूसरा सूर्य ग्रहण: 12 अगस्त 2026 दिन बुधवार को लगेगा. यह पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा, लेकिन यह भी भारत में अदृश्य रहेगा.

साल 2026 में लगने वाला चंद्र ग्रहण

  1. पहला चंद्र ग्रहण: 3 मार्च 2026 दिन मंगलवार को लगेगा. यह चंद्र ग्रहण भारत में देखा जा सकेगा.
  2. दूसरा चंद्र ग्रहण: 28 अगस्त 2026 दिन शुक्रवार को लगेगा. यह चंद्र ग्रहण भी भारत में दृश्य रहेगा.

सूतक काल मान्य है या नहीं?

17 फरवरी 2026 का सूर्य ग्रहण लगेगा, जो भारत में दृश्य नहीं होगा, इसलिए यहां सूतक काल मान्य नहीं रहेगा. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सूतक काल केवल उसी स्थान पर प्रभावी माना जाता है, जहां ग्रहण प्रत्यक्ष रूप से दिखाई देता है. इसलिए पूजा पाठ, भोजन और अन्य दैनिक कार्य सामान्य रूप से किए जा सकेंगे.

भारत में ग्रहण का समय क्या रहेगा?

17 फरवरी 2026 को कुंभ राशि में वलयाकार सूर्य ग्रहण लगेगा जो भारत में दिखाई नहीं देगा. यह ग्रहण दोपहर 3 बजकर 26 मिनट से शुरू होकर शाम 7 बजकर 57 मिनट पर समाप्त होगा. इस सूर्य ग्रहण का प्रभाव लगभग 4 घंटे 32 मिनट तक रहेगा. हालांकि, यह ग्रहण भारत में दृश्यमान नहीं होगा, इसलिए इस ग्रहण का सूतक काल में मान्य भी नहीं होगा.

सूर्य ग्रहण इन देशों में दिखेगा

साल का पहला सूर्य ग्रहण ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा. यह सूर्य ग्रहण दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे, जाम्बिया, तंजानिया, मॉरिशस, अंटार्कटिका और दक्षिणी अमेरिका के कुछ भागों जैसे अर्जेंटीना और चिली में नजर आएगा.

भारत में इस दिन दिखेगा ग्रहण

पहला ग्रहण 17 फरवरी को वलयकार सूर्य ग्रहण (रिंग ऑफ फायर) होगा, जो अंटार्कटिका, साउथ अफ्रीका, बोत्सवाना, जांबिया, जिंबाब्वे, मोजांबिक, दक्षिण अफ्रीका के दक्षिणी देशों, नामीबिया, मॉरीशस, तंजानिया, चिली और अर्जेंटीना आदि में दिखाई देगा. इसके 15 दिन बाद, 3 मार्च को भारत समेत एशिया में पूर्ण चंद्र ग्रहण (ब्लड मून) होगा.

ग्रहण लगने पर गर्भवती महिला को क्या करना चाहिए?

  1. घर के अंदर रहें और सीधे ग्रहण न देखें.
  2. चाकू-कैंची जैसी नुकीली वस्तुओं का उपयोग न करें.
  3. मंत्र जाप या भगवान का स्मरण करें.
  4. ग्रहण काल में भोजन से परहेज रखें.
  5. ग्रहण समाप्ति के बाद स्नान करें.

सूर्य ग्रहण के समय भूलकर भी नहीं करें ये पांच काम

  1. बिना सुरक्षा के सीधे सूर्य को नहीं देखें.
  2. बाहर निकलें तो प्रमाणित सोलर फिल्टर या चश्मे का उपयोग करें.
  3. दूरबीन/कैमरा से बिना विशेष फिल्टर के सूर्य न देखें.
  4. छोटे बच्चों को विशेष सावधानी में रखें.
  5. ग्रहण के बाद सामान्य दिनचर्या अपनाएं.
  6. आंखों में जलन हो तो डॉक्टर से संपर्क करें.

गर्भवती महिलाओं को सूर्य ग्रहण के बाद क्या करना चाहिए?

  1. स्नान करके स्वच्छ वस्त्र अवश्य धारण करें.
  2. घर में गंगाजल या शुद्ध जल का छिड़काव करें.
  3. ताजा और पौष्टिक हल्का भोजन ग्रहण करें.
  4. भगवान का शांत मन से स्मरण करें.
  5. असहजता हो तो चिकित्सक से सलाह लें.

Also Read: सूर्य ग्रहण पर करें ये काम, बरतें ये सावधानियां, वरना आ सकती है मुसीबत

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola