ePaper

Shardiya Navratri 2025 Day 3, Aaj ka Panchang: आज नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की विशेष पूजा का ये है शुभ मुहूर्त, पढ़ें आज 24 सितंबर 2025 का पंचांग

Updated at : 24 Sep 2025 7:51 AM (IST)
विज्ञापन
Shardiya Navratri 2025 Day 3, Aaj 24 September 2025 ka Panchang

शारदीय नवरात्रि 2025 के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा का शुभ मुहूर्त

Shardiya Navratri 2025 Day 3, Aaj ka Panchang: शारदीय नवरात्रि 2025 के तीसरे दिन 24 सितंबर को मां चंद्रघंटा की पूजा का विशेष महत्व है. इस दिन देवी की आराधना से पाप और बाधाओं का नाश होता है. जानें आज के शुभ मुहूर्त, पंचांग, नक्षत्र और पूजन के समय के बारे में विस्तार से.

विज्ञापन

Shardiya Navratri 2025 Day 3, Aaj ka Panchang: शारदीय नवरात्रि का पावन पर्व माता दुर्गा को समर्पित है. हर दिन देवी के एक अलग स्वरूप की पूजा की जाती है. 24 सितंबर 2025 को नवरात्रि का तीसरा दिन है, जो मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप देवी चंद्रघंटा को समर्पित है. मान्यता है कि उनकी पूजा करने से पाप, बाधाएं और भय दूर होते हैं तथा शक्ति, ज्ञान, वीरता और साहस की प्राप्ति होती है.

पंचांग विवरण (24 सितंबर 2025)

तिथि: अश्विन शुक्ल पक्ष तृतीया (पूर्ण रात्रि)

दिन: बुधवार

संवत्: 2082

योग: इन्द्र योग रात 09:03 बजे तक, उसके बाद वैधृति योग

करण: तैतिल प्रातः 05:56 बजे तक, उसके बाद गरज करण

सूर्योदय, सूर्यास्त और चंद्र विवरण

सूर्योदय: सुबह 06:10 बजे

सूर्यास्त: शाम 06:15 बजे

चंद्र उदय: सुबह 08:13 बजे

चंद्रास्त: शाम 07:27 बजे

सूर्य राशि: कन्या

चंद्र राशि: तुला

पक्ष: शुक्ल

यह भी पढ़ें: नवरात्रि के तीसरे दिन आज मां चंद्रघंटा की ऐसे करें पूजा 

शुभ समय

अमृत काल: सुबह 09:11 बजे से 10:57 बजे तक

अशुभ समय

राहुकाल: दोपहर 12:13 बजे से 01:43 बजे तक

गुलिकाल: सुबह 10:42 बजे से 12:13 बजे तक

यमगण्ड: सुबह 07:41 बजे से 09:12 बजे तक

आज का नक्षत्र

नक्षत्र: चित्रा शाम 04:16 बजे तक

नक्षत्र स्वामी: मंगल देव

देवता: त्वष्टा (सृष्टि के देवता)

प्रतीक: रत्न

राशि स्वामी: बुध, शुक्र

विशेषताएं: इस नक्षत्र में जन्मे जातक बुद्धिमान, दृढ़ इच्छाशक्ति वाले, व्यावहारिक, संवेदनशील, साहसी और ऊर्जावान होते हैं. इनके व्यक्तित्व में आकर्षकता और आभूषणों के प्रति रुचि भी देखी जाती है.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola