Shardiya Navratri 2024: शारदीय नवरात्रि में माता की सवारी दे रही ये संदेश
Published by : Shaurya Punj Updated At : 27 Sep 2024 3:35 PM
Shardiya Navratri 2024
Shardiya Navratri 2024: शारदीय नवरात्रि की शुरूआत होने जा रही है. इसमें मां दुर्गा की सवारी का विशेष महत्व होता है. आइए जानें
Shardiya Navratri 2024: शारदीय नवरात्रि व्रत का आरम्भ पंचांग के अनुसार आश्विन मास के शुक्लपक्ष के एकम प्रतिपदा तिथि से आरम्भ होता है और पुरे नो दिन तक देवी के अलग अलग रूप की पूजा तथा आराधना की जाती है लेकिन नवरात्रि में यह देखा जाता है माता जगत जननी की आने के समय वाहन क्या होगा तथा जाने से समय किस वाहन पर सवार होकर जाएगी .इसका विचार वार से किया जाता है क्योंकि अगर मां जगत जननी की सवारी अगर शुभ रहे वयोक्ति के जीवन में कई तरह से खुशियां प्रदान होता है तथा देश दुनिया के लिए बहुत कल्याणकारी होता है.
नवरात्रि में माता के अलग अलग रूप की पूजा की जाती है इतना ही नहीं नव दिन में माता का भोग अलग अलग दिन को अलग तरह से लगाया जाता है.सभी लोग जानते है माता का सवारी यानि वाहन सिंह है मां जगदम्बा इस पर सवार रहती है यानि सिंह पर बैठती है. शारदीय नवरात्रि में माता पृथ्वी पर वास करती है इनका पूजन प्रायः सभी घर में किया जाता है.इसलिए सभी के मन में जिज्ञासा यह रहता है माता का आगमन का सावरी क्या होगा.
Sarva Pitru Amavasya 2024: सर्व पितृ अमावस्या पर करें यह महत्वपूर्ण कार्य, पितरों को मिलेगी शांति
नवरात्रि कब से हो रही है शुरू ?
देवीभागवत पुराण के अनुसार माता के आरम्भ तथा समाप्ति के दिन के अनुसार इनका वाहन निर्धारित होता है इस वर्ष नवरात्री 03 अक्तूबर 2024 दिन गुरुवार को आरंभ हो रहा है. नवरात्रि की समाप्ति 12 अक्तूबर 2024 दिन शनिवार को नवरात्रि का समापन होगा.
माता की सवारी
नवरात्रि में माता के आने का दिन रविवार तथा सोमवार हो माता का आगमन हाथी पर होता है जब हाथी की सवारी करके आती है खूब वर्षा होता है किसान प्रसन्न होते है अच्छी खेती होती है.मंगलवार और शनिवार को देवी का आगमन घोड़ा पर होता है घोड़ा पर सवार होकर आना सता का परिवर्तन होता है .राज कार्य ठीक नहीं चलता है .बुधवार को माता का आगमन नौका पर होता है.माता का नौका की सवारी बहुत फायदेमंद होता है प्रजा खुश रहता है.आम जीवन में प्रसन्नता बने रहता है,गुरुवार और शुक्रवार को माता का आगमन डोली पर होता है जिसे बहुत की कष्टकारी होता है राष्ट्रीय स्तर पर एक दुसरे देश के प्रति विरोध उत्पन होता है.इस वर्ष माता का वाहन डोली होगा जो देश दुनिया के लिए बहुत ही कष्टकारी रहने वाला है लेकिन जाने के समय इनका सवारी बहुत ही अशुभ है इस साल नवरात्रि की समाप्ति शनिवार को हो रहा है जिसे माता का गमन का सवारी मुर्गा है जिसे देश में व्याकुलता बढ़ जायेगी. देश दुनिया के उपद्रव का संकेत है.
जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते है .
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










