Shardiya Navratri 2024: नवरात्रि आरंभ, जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त

Published by : Shaurya Punj Updated At : 03 Oct 2024 6:18 AM

विज्ञापन

Shardiya Navratri 2024

Shardiya Navratri 2024: आज से शारदीय नवरात्रि की शुरूआत हो चुकी है. आइए जानते हैं कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त और पूजा- विधि

विज्ञापन

Shardiya Navratri 2024:  इस वर्ष शारदीय नवरात्रि का आरंभ आज 3 अक्तूबर से हो चुका है. नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना की जाती है. यह मान्यता है कि जो व्यक्ति व्रत रखकर मां दुर्गा की आराधना करता है, उसके सभी इच्छाएं पूरी होती हैं.  आइए जानते हैं कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त और पूजा- विधि

कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त

कलश स्थापना का समय सुबह 6:15 से 7:22 बजे तक निर्धारित किया गया है. इस प्रकार, कलश स्थापना का कुल समय 1 घंटा 6 मिनट होगा. इसके अतिरिक्त, कलश स्थापना अभिजीत मुहूर्त में भी की जा सकती है, जो सुबह 11:46 से दोपहर 12:33 बजे तक रहेगा. इस दौरान 47 मिनट का समय उपलब्ध होगा.

Kalash Sthapana 2024 Puja Samagri: नवरात्रि के पहले दिन ऐसे करें कलश स्थापना, देखें जरूरी सामग्री की लिस्ट

Navpancham Rajyog 2024: करीब 100 साल बाद बना नवपंचम राजयोग, इन राशियों का चमकेगा भाग्य

ज्योतिषाचार्य से जानें कलश स्थापना की विधि

ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा के अनुसार, कलश स्थापना के लिए सबसे पहले स्नान और ध्यान करें, फिर शुभ मुहूर्त में पूर्व दिशा की ओर मुख करके आसन ग्रहण करें. अपने शरीर को शुद्ध करें. शरीर का शुद्धिकरण इस मंत्र से करें: ॐ अपवित्र: पवित्रो वा सर्वावस्थां गतोपि वा. य: स्मरेत् पुण्डरीकाक्षं स: बाह्याभंतर: शुचि:. सबसे पहले गणेश देव का आवाह्न करें और पूजा का संकल्प लें. इसके बाद नौ ग्रह, कुलदेवी और कुल मातृकाओं का पूजन करें. फिर देवी दुर्गा का आवाह्न और पूजन करें. जातक दुर्गावेदी के सामने दक्षिण दिशा में बालू बिछाकर उस पर स्वस्तिक या अष्टदल कमल बनाएं. इसके बाद सप्तधान (जौ, गेहूं, धान, तिल, कौनी, चना और सावा) को रखकर उस पर कलश स्थापित करें. कलश में स्वस्तिक बनाएं और मौली धागा लपेटें. कलश में जल भरकर उसमें सप्तमृतिका (सात प्रकार की मिट्टी) डालें. पंच रत्न और सर्वोषधि डालें. भगवती का स्मरण करते हुए पृथ्वी को स्पर्श करें. कलश में अक्षत, फूल, चंदन और सुपारी रखें. उसके ऊपर चावल से भरा ढक्कन रखें. कलश स्थापित करते समय मंत्रोच्चारण करें. कलश अधिष्ठात्री देवताभ्यों नम: वरूणादि देवताभ्यों नम:उसके बाद कलश स्थापित करें.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola