Kalash Sthapana 2024 Puja Samagri: नवरात्रि के पहले दिन ऐसे करें कलश स्थापना, देखें जरूरी सामग्री की लिस्ट

Published by : Shaurya Punj Updated At : 02 Oct 2024 5:54 PM

विज्ञापन

Shardiya Navratri 2024 puja samagri

Shardiya Navratri 2024, Navratri Puja Samagri List: वैदिक पंचांग के अनुसार, अश्विन शुक्ल प्रतिपदा तिथि के दिन से शारदीय नवरात्रि की शुरूआत होती है. उस दिन ही कलश स्थापना की जाएगी. यहां देखें पूजा सामग्री की लिस्ट

विज्ञापन

Shardiya Navratri 2024 Puja Samagri List: कल यानी 3 अक्तूबर से शारदीय नवरात्र का आरंभ होने वाला है और चारों ओर माता रानी के स्वागत की तैयारियाँ प्रारंभ हो चुकी हैं. नवरात्र के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा का आयोजन किया जाता है.

शारदीय पूजा सामग्री लिस्ट

शारदीय नवरात्रि के अवसर पर पूजा के लिए आवश्यक सामग्री में कुमकुम, फूल, देवी की मूर्ति या चित्र, जल से भरा कलश, मिट्टी का बर्तन, जौ, लाल चुनरी, लाल वस्त्र, मौली, नारियल, साफ चावल, पान, सुपारी, लौंग, इलायची, बताशे या मिसरी, कपूर, श्रृंगार का सामान, दीपक, घी या तेल, धूप, फल-मिठाई और कलावा शामिल होते हैं. इसके अतिरिक्त, तोरण सजाने के लिए आम के पत्ते, गंगाजल, गणेश जी की मूर्ति, चौकी, दूब, दुर्गा सप्तशती, अगरबत्ती और धूपबत्ती की भी आवश्यकता होती है.

Navpancham Rajyog 2024: करीब 100 साल बाद बना नवपंचम राजयोग, इन राशियों का चमकेगा भाग्य

कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त

वैदिक पंचांग के अनुसार, शारदीय नवरात्रि की शुरुआत अश्विन शुक्ल प्रतिपदा तिथि से होती है. इस वर्ष, अश्विन शुक्ल प्रतिपदा तिथि 3 अक्टूबर को रात 12:18 बजे से लेकर 4 अक्टूबर को सुबह 02:58 बजे तक रहेगी. इसलिए, शारदीय नवरात्रि का पहला दिन 3 अक्टूबर को मनाया जाएगा. इसी दिन कलश स्थापना भी की जाएगी.

कलश स्थापना का महत्व

कलश की स्थापना से नकारात्मकता का नाश होता है. इसके परिणामस्वरूप घर में सुख, समृद्धि और शांति का वास होता है. परिवार के सदस्य स्वस्थ रहते हैं और घर से बीमारियों का प्रभाव समाप्त होता है. कलश को विघ्नहर्ता श्री गणेश जी का प्रतीक भी माना जाता है. उनकी कृपा से कार्यों में आने वाली रुकावटें दूर होती हैं और शुभता में वृद्धि होती है.

Also Read: Kalash Sthapana 2024 Puja Samagri: नवरात्रि के पहले दिन ऐसे करें कलश स्थापना, देखें जरूरी सामग्री की लिस्ट

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola