Shani Jayanti 2024 पर इन राशियों को मिलेगा लाभ, करें ये उपाय

Published by : Shaurya Punj Updated At : 02 Jun 2024 4:14 PM

विज्ञापन

Shani jayanti 2024

Shani jayanti 2024: ज्येष्ठ अमावस्या के दिन शनि देव की पूजा करने से साढ़ेसाती, ढैय्या, शनि की महादशा और शनि दोष से मिलने वाली पीड़ा एवं दुष्प्रभाव कम खत्म होने लगते हैं.

विज्ञापन

Shani Jayanti 2024: पंचांग के अनुसार ज्येष्ठ माह के अमावस्या को को शनि जयंती मनाया जायेगा यह दिन बहुत ही महतवपूर्ण है एक ज्येष्ठ अमावस्या दूसरा शनि जयंती है इस दिन शनि भगवान का पूजन करने से शनि के प्रभाव में कमी दिखाई देता है शनि जयंती 06 जून 2024 को मनाया जायेगा, अक्सर लोग शनि के नाम सुनकर घबरा जाते है लेकिन शनि से डरे नहीं शनि को मित्र बनाए.शनि को न्यायपालिका कहा जाता है ज्योतिष शास्त्र में शनि को कर्मफल के दाता भी कहा जाता है यही कारण है की लोग इनके नाम से कापते है लेकिन ऐसा नहीं है यह आपके कर्म के अनुसार फल देते है यह कुंडली के जिस भाव में बैठते है उस भाव से संबन्धित फल देते है. लेकिन जिस भाव पर उनका दृष्टी पड़ता है उस भाव से सम्बंधित सभी फल नष्ट हो जाते है.शनि ग्रहों में सबसे धीमी चाल है यही कारण है शनि एक राशि से दूसरी राशि में जाने में इनको ढाई वर्ष लग जाता है. शनि आपके कुंडली में मकर तथा कुम्भ राशि के स्वामी है.शनि का उच्य राशि तुला है तथा नीच की राशि मेष मानी जाती है.वर्तमान में शनि कुम्भ राशि में है इनका दृष्टि मेष, सिंह तथा वृश्चिक राशि पर बना हुआ है इन राशियों को अपने कार्य में सतर्क रहना पड़ेगा.

व्यक्ति के जीवन में शनि का अलग -अलग प्रभाव

शनि की ढैया या वक्री चाल और महादशा आने पर व्यक्ति के जीवन में कई तरह से परेशानी बनती है कई के जीवन एकदम निरश बन जाता है लेकिन व्यक्ति के कुंडली में शनि बलवान हो उस व्यक्ति के जीवन में कई तरह से खुशहाली आती है जैसे धन संपत्ति का लाभ, वाहन का सुख ,मकान का सुख प्राप्त होता है जीवन में कुछ की कमी महशूस नहीं होता है .शनि सबसे धीमी गति से चलने वाला ग्रह है.इसके कारण शनि का ढैया का प्रभाव धैया साल तक रहता है वही साढ़ेसाती का प्रभाव साढ़ेसात साल तक चलता है इसी क्रम में व्यक्ति सब तरह के सुख -दुःख झेल लेते है.

Guru Uday 2024: देवगुरु वृष राशि हो रहे है उदय, खुलेंगे किस्मत के सितारे

शनि की साढ़ेसाती कौन -कौन राशि में चल रहा है

शनि 17 जनवरी 2023 से शनि कुम्भ राशि में गोचर किए है इस राशि में शनि के रहने के कारण मकर ,कुम्भ ,मीन राशि वाले को शनि की साढ़ेसाती चल रहा है मकर राशि में शनि की साढ़ेसाती का अंतिम चरण चल रहा है 29 मार्च 2025 को समाप्त हो जायेगा.

शनि का ढैया कौन कौन राशि में चल रहा है

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि के ढैया का प्रभाव कर्क तथा वृश्चिक राशि वाले को ढैया का प्रभाव बनी रहेगी

शनि जयंती के पर करें यह उपाय

शनि के साढ़ेसाती या ढैया से परेशान है कही कोई राहत नहीं मिल रही है शनि जयंती के दिन शनि महराज को पूजन करे लाभ मिलेगा शनि जयंती के दिन प्रातः काल शनि मंदिर जाकर शनि भगवन को पूजन करे तथा सरसों का तेल का दीपक जलाएं लाभ होगा शनि के कुदृष्टि आप बच सकते है.

अपराजिता के फूल शनि के कुदृष्टि बचाता है

आप अपने घर में अपराजिता फुल का पौधा आपके घर के बालकनी या घर के सामने लगाते है तब आपके ऊपर शनि दोष का प्रभाव कम हो जाता है साथ ही परिवार में उन्नति होता है

गरीबों को दान करें

शनि जयंती के दिन शनि का व्रत रखे तथा शनि मंत्र का जाप करे.असहाय लोगो लो भोजन कराए ,वस्त्र का दान करे, छाता का दान करे, आपके उपर शनि की कुदृष्टि बनी हुई है उसमे राहत मिलेगा .

गरीबों को दान करें

शनि जयंती के दिन शनि का व्रत रखे तथा शनि मंत्र का जाप करे.असहाय लोगो लो भोजन कराए ,वस्त्र का दान करे, छाता का दान करे, आपके उपर शनि की कुदृष्टि बनी हुई है उसमे राहत मिलेगा .

हनुमान जी का पूजा करें

शनि जयंती के दिन प्रात काल शनि मंदिर में पूजन करने के बाद हनुमान जी को पूजन करेंतथा लाल वस्त्र धरण कर हनुमान चालीसा का पाठ करेंमन शांत रहेगा तथा उन्नति करेंगे.

छाया दान

शनि जयंती के दिन कटोरा में सरसो का तेल भरकर शनि पूजन करने के बाद उस तेल में अपना चेहरा देखे फिर किसी गरीब को दान कर दे आपको शनि के परेशानी से राहत मिलेगा।

जन्मकुंडली से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते है .

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा   

ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ 

8080426594/9545290847

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola