Sawan Somwar 2025: पहली सावन सोमवारी आज, जानें शिव भक्तों के लिए पूजन का श्रेष्ठ समय


Sawan Somwar 2025: आज सावन की पहली सोमवारी है, जो भगवान शिव की आराधना के लिए अत्यंत शुभ मानी जाती है. शिव भक्त व्रत, जलाभिषेक और मंत्र जाप के माध्यम से भोलेनाथ को प्रसन्न करते हैं. जानिए इस पावन दिन पर पूजन का श्रेष्ठ समय और विधि, जिससे मिलेगी विशेष कृपा.
Sawan Somwar 2025: श्रावण मास 2025 का शुभारंभ इस वर्ष 11 जुलाई से हो चुका है, और इसके साथ ही भगवान शिव की भक्ति का अद्भुत वातावरण देशभर में देखने को मिल रहा है. सावन का पहला सोमवार 14 जुलाई को पड़ रहा है, जो शिवभक्तों के लिए अत्यंत पुण्यदायक और महत्वपूर्ण माना गया है. धार्मिक मान्यता है कि इस दिन व्रत रखने और विधिपूर्वक शिव पूजन करने से सभी मनोकामनाएं शीघ्र पूर्ण होती हैं और जीवन में सुख-शांति व सफलता आती है.
सावन के सोमवार क्यों होते हैं विशेष?
ऐसा माना जाता है कि सावन के सोमवार को भगवान शिव अत्यंत जल्दी प्रसन्न होते हैं. इसी कारण हर साल लाखों श्रद्धालु इस दिन व्रत रखते हैं, शिवलिंग पर जलाभिषेक करते हैं और बेलपत्र, धतूरा, दूध आदि अर्पित करते हैं.
भगवान शिव को प्रिय क्यों है बेलपत्र? सावन में जानें इसका रहस्य
सावन 2025 में कुल चार सोमवार होंगे:
- पहला सोमवार: 14 जुलाई
- दूसरा सोमवार: 21 जुलाई
- तीसरा सोमवार: 28 जुलाई
- चौथा सोमवार: 4 अगस्त
14 जुलाई को पूजन का शुभ मुहूर्त
हिंदू पंचांग के अनुसार, 14 जुलाई को चतुर्दशी तिथि पर पहला सोमवार आ रहा है. इस दिन पूजन का शुभ समय सुबह 1:02 बजे से रात 11:59 बजे तक रहेगा. इस अवधि में शिवलिंग पर जलाभिषेक व मंत्र जाप अत्यंत फलदायी रहेगा.
सावन सोमवार पूजन विधि (सरल तरीका)
- सुबह ब्रह्ममुहूर्त में स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करें.
- पूजा स्थल को गंगाजल से शुद्ध करें.
- भगवान शिव, माता पार्वती और श्री गणेश की स्थापना करें.
- शिवलिंग पर जल, दूध, पंचामृत, बेलपत्र, धतूरा, फूल, फल और मिष्ठान अर्पित करें.
- दीपक व अगरबत्ती जलाएं और “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का 108 बार जाप करें.
- अंत में शिव आरती करें और संपूर्ण परिवार की कुशलता की प्रार्थना करें.
- व्रत रखने वाले दिनभर फलाहार करते हैं और शाम को पुनः पूजन के बाद चंद्रमा को अर्घ्य देते हैं.
सावन 2025 के अन्य महत्वपूर्ण पर्व
- 21 जुलाई: दूसरा सोमवार और मासिक शिवरात्रि
- 28 जुलाई: तीसरा सोमवार
- 29 जुलाई: नाग पंचमी (नाग देवता पूजन)
- 4 अगस्त: अंतिम सावन सोमवार
इन पावन अवसरों पर शिवभक्त अपने जीवन की सुख-शांति, स्वास्थ्य, संतान, और समृद्धि के लिए व्रत, पूजा और साधना करते हैं.
यदि आप जन्मकुंडली, वास्तु दोष निवारण, रत्न धारण या किसी धार्मिक प्रश्न से संबंधित जानकारी चाहते हैं, तो नीचे दिए गए नंबर पर संपर्क करें:
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष, वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594 / 9545290847
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए