कब शुरू होगा भारत में रमजान? रोजे के नियम और डिटेल

Updated:
विज्ञापन
Ramadan 2025 Srarting Date

Ramadan 2025 Srarting Date

Ramadan 2025: रमजान 2025 का पवित्र महीना भारत में 2 मार्च से शुरू होने की संभावना है, जो चांद के दीदार पर निर्भर करता है.यह इस्लामिक कैलेंडर का नौवां महीना है, जिसे मुस्लिम समुदाय बेहद खास मानता है. यहां हम बताने जा रहे हैं कि रमजान में रोजा कैसे रखते हैं औऱ इसका महत्व क्या है.

विज्ञापन

Ramadan 2025: माह-ए-रमजान इस्लाम के पवित्र महीनों में से एक है, जो शाबान के बाद आता है. मुसलमानों के लिए रमजान का इंतजार पूरे वर्ष रहता है. अब कुछ ही समय में रमजान की शुरुआत होने वाली है, जिससे सालभर की प्रतीक्षा समाप्त होने जा रही है. दिन ढलने वाला है और सभी की नजरें आसमान की ओर हैं, क्योंकि चांद के दीदार के साथ ही पाक महीने रमजान का आगाज होगा और रोजेदार अपने रोजे की शुरुआत करेंगे.

सूत्रों के अनुसार, रमजानुल मुबारक का चांद 28 फरवरी 2025 को लखनऊ में दिखाई नहीं दिया था. इस स्थिति में, रमजान का पहला रोजा 2 मार्च, 2025 से प्रारंभ होगा.

शुरू होने वाला है रमजान का महीना, जानें जकात का महत्व

सऊदी अरब में रमजान कब से शुरू होगा?

स्थानीय मीडिया के अनुसार, सऊदी अरब में नागरिकों और निवासियों को 28 फरवरी को चांद देखने के लिए कहा गया है. इस जानकारी के अनुसार, रमजान का महीना 1 मार्च से आरंभ होगा. आमतौर पर चांद सबसे पहले सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात और कुछ पश्चिमी देशों में दिखाई देता है. जबकि भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका और अन्य दक्षिण एशियाई देशों में चांद एक दिन बाद नजर आता है. इस प्रकार, भारत में रमजान की शुरुआत 2 मार्च से हो सकती है.

रमजान में रोजा कैसे रखा जाता है?

रमजान के दौरान मुस्लिम समुदाय रोजा रखकर अल्लाह की पूजा करता है. रोजा सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त तक कुछ भी खाने-पीने से परहेज करने का नाम है. सुबह सहरी के साथ रोजे की शुरुआत होती है, जिसे सूर्योदय से पहले का भोजन कहा जाता है. शाम को जब रोजा खोला जाता है, तो उसे इफ्तारी कहा जाता है. रमजान में रोजा रखने के साथ-साथ पांच अन्य धार्मिक कर्तव्यों का पालन भी किया जाता है.

विज्ञापन
शौर्य पुंज

लेखक के बारे में

By शौर्य पुंज

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola