Ram Navami 2024 पर बन रहा है विशेष योग, अपनी उन्नति के लिऐ करें यह उपाय
Published by : Shaurya Punj Updated At : 17 Apr 2024 4:53 PM
Ram Navami 2024 Shubh Yog
Ram Navami 2024 Shubh Yog: इस राम नवमी पर शुभ योग बन रहे हैं, जिससे कई लोगों को फायदा होने वाला है. जानें इस दिन करें कौन कौन से उपाय
Ram Navami 2024 Shubh Yog: चैत्र मास के शुकल्पक्ष को रामनवमी का त्योहार बहुत ही धूम धाम से मनाया जायेगा, क्योंकि भगवन राम का जन्म चैत्र मास के शुक्लपक्ष के नवमी तिथि तथा पुनर्वसु नक्षत्र में जन्म हुआ है.इसका प्रमाण कई वेद पुराण में भी वर्णित है. तुलसीदास ने भी रामायण के बालकाण्ड में पुरषोत्तम राम के जन्म पर विशेष रूप से वर्णित किया है. रामायण के अनुसार अयोध्या के राजा दशरथ की तीन पत्नियां थी लेकिन तीनो में से किसी का पुत्र नहीं नहीं था पुत्र को लेकर राजा दशरथ बहुत परेशान थे. पुत्र प्राप्ति के लिए रजा दशरथ ने गुरु वशिष्ठ के आदेश अनुसार यज्ञ किया था. प्रसाद के रूप में खीर बनवाई थी. वह खीर दशरथ के तीनो पत्नियों कटोरी खीर भरकर उनके हाथ में दिए और कुछ दिन बाद रजा दशरथ के तीनो पत्नियां गर्भवती हो गई और कौशल्या के गर्भ से भगवान राम जन्म का जन्म हुआ.
रामनवमी पर ग्रहों की स्थिति
आज चंद्रमा कर्क राशि में रहेंगे नक्षत्र अश्लेशा रहेगा अश्लेषा नक्षत्र के स्वामी बुध है, जो आज मीन राशि यानि गुरु की राशि में शुक्र राहु के साथ बैठे है, जो बहुत ही सुन्दर योग बना हुआ है.देवगुरु वृहस्पति मेष राशि में साथ ही सूर्य अपने उच्य की राशि मेष में है मेष राशि में सूर्य और गुरु की युति बनी हुई है, जो बहुत ही अद्भुत संयोग है शनि और मंगल कुम्भ राशि में वही केतु कन्या राशि में विराजमान है, जो पुषोतम राम के जन्म उत्सव के लिए बहुत ही शुभ है.
रवि योग में मनाया जा रहा है राम नवमी
भगवन का जन्म उत्सव के दिन रवि योग बन रहा है जो कल्याणकारी योग है. इस योग में पूजन करने से व्यक्ति के सभी मनोकामना पूर्ण होता है साथ ही वह प्रसन्न रहते है. परिवार में उन्नति होता है.
Ram Navami 2024 पर करें ये उपाय, बरसेगी कृपा
रवि योग का आरम्भ कब हो रहा है
17 अप्रैल 2024 दिन बुधवार समय 05:25 सुबह
रवि योग की समाप्ती कब हो रही है
18 अप्रैल 2024 दिन गुरुवार समय 05:24 सुबह तक
रामनवमी के पूजन का शुभ मुहूर्त
नवमी तिथि का आरम्भ 16 अप्रैल 2024 दिन मंगलवार समय दोपहर 01 :23 से
नवमी तिथि का समाप्ति 17 अप्रैल 2024 दिन बुधवार समय दोपहर 01: 23 तक
रामनवमी का पूजन मुहूर्त
17 अप्रैल 2024 दिन बुधवार पूजन का शुभ समय सुबह 10:32 से दोपहर 01:06 तक
कष्टों से मुक्ति के लिए करे इस मंत्र का जाप करें
ॐ ह्रां ह्रीं रां रमाय नमः॥
शत्रु से रक्षा के लिए इस स्त्रोत को पढ़े .
हे रामा पुरुषोत्तममा नरहरे नारायणा केशव .
गोविन्दा गरुड़ध्वजा गुणनिधे दामोदरा माधवा ॥
हे कृष्ण कमलापते यदुपते सीतापते श्रीपते .
बैकुण्ठाधिपते चराचरपते लक्ष्मीपते पाहिमाम ॥
आदौ रामतपोवनादि गमनं हत्वा मृगं कांचनम .
वैदेही हरणं जटायु मरणं सुग्रीव सम्भाषणम ॥
बालीनिर्दलनं समुद्रतरणं लंकापुरीदाहनम .
पश्चाद्रावण कुम्भकर्णहननं एतद्घि रामायणम
आपके बच्चे को पढाई में मन नहीं लग रहा है रामायण के इस दोहा को जाप करे.
गुरुगृह गए पढ़न रघुराई, अल्पकाल विद्या सब पाई.
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










