Pitru Paksha 2024: पुत्र के नहीं रहने पर पिता के श्राद्ध के अधिकारी कौन, जानें यहां

Published by : Shaurya Punj Updated At : 24 Sep 2024 12:20 PM

विज्ञापन

Pitru Paksha 2024

Pitru Paksha 2024: पुत्र के नही रहने पर क्या पुत्र वधु भी श्राद्ध करने का आधिकारी हो सकती है. पुत्र के अभाव में पुत्र वधु भी श्राद्ध की आधिकारी बन सकती है.

विज्ञापन

Pitru Paksha 2024: पितृ पक्ष में में अपने पितरों को याद करने के लिए अलग अलग तरह से उपाय करते है ऐसे तो वर्ष में पितृ को तर्पण तथा दान करने का कई समय है लेकिन पितृ पक्ष जो भाद्रपद शुक्लपक्ष से आरम्भ होता है यह आश्विन मास कृष्ण अमावस्या तिथि तक चलता है. इस पक्ष को पितृ पक्ष के नाम से जाना जाता है इन्हें महालया श्राद्ध के नाम से भी जाना जाता है शास्त्र में भी मृतक को प्राप्त हुए जीवात्मा को पित्र अथवा पितृ कहा गया है पितृ स्मृति के निर्मित किए गए उपाय जैसे पंचबली के रूप गाय चिटी कुता कौवा आदि के रुप में अन्नादि का दान करना इस समय अपने पूर्वज की तर्पण तथा पिंड दान करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है पितृ पक्ष में पिंडदान करने के समय बहुत से प्रश्न उठता है श्राद्ध करने का आधिकारी कौन बन सकता है.

Pitru Paksha 2024: पितृदोष निवारण के लिए करें ये अचूक उपाय, पितरों को नर्क से मिलेगी मुक्ति 

पिता के श्राद्ध के अधिकारी कौन हो सकता है ?

शस्त्र में जगह जगह जगह उल्लेख आया है मृतक माता पिता के निर्मित श्राद्ध करने का अधिकार मुख्य रूप से ज्येष्ठ पुत्र को ही होता है प्रश्न यह बनता है. किसी पिता के कई पुत्र है उसमे से किनका अधिकार पिंड दान करने को बनेगा. इस अवस्था में बड़े बेटे का अधिकार है पिंड दान करने के लिए अगर बड़ा भाई अस्वस्थ्य है तब बड़े भाई के आज्ञा से छोटे भाई श्राद्ध कर सकता है. अगर परिवार संयुक्त रूप से हो तब वार्षिक श्राद्ध भी ज्येष्ठ पुत्र के द्वारा एक ही जगह संपन होगा.यदि पुत्र अलग अलग हो तो उन्हें वार्षिक आदि श्राद्ध अलग अलग करना चाहिए अगर पुत्र नहीं हो तो शास्त्र में श्राद्ध के अधिकारी पुत्र ,पौत्र , प्रपौत्र,पुत्री का पुत्र पत्नी ,भाई भतीजा ,पिता माता ,पुत्रवधु , बहन को सहोदक कहे गए है इनके श्राद्ध करने का अधिकार है .

पुत्र नहीं रहने पर पुत्रवधु श्राद्ध कर सकती है ?

श्राद्ध अपने पितरों को बड़ी श्रद्धा के साथ करनी चहिए उनके कृतज्ञता अभिव्यक्त करने तथा उनको याद करने के लिए किया जाता है. ऐसा माना जाता है, इस समय किए गए तर्पन तथा दान से पित्र ऋण से मुक्ति मिलती है, देवता भी प्रसन्न होते है. श्राद्ध के पक्ष में यह बात कई बार आती है. पुत्र के नहीं रहने पर क्या पुत्र वधु भी श्राद्ध करने का आधिकारी हो सकती है. पुत्र के अभाव में पुत्र वधु भी श्राद्ध की आधिकारी बन सकती है, माता सीता ने राजा दशरथ महाराज फल्गु नदी के किनार पर वट वृक्ष, केतकी के फूल, गाय को साक्षी मानकर बालू का पिंडदान किया था.

जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते है .

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola