नाम बदलते ही कैसे बदल सकती है किस्मत? जानिए नाम की शक्ति
Published by : Shaurya Punj Updated At : 11 Feb 2026 10:31 AM
जीवन पर नाम का प्रभाव
Numerology: अंक ज्योतिष के अनुसार नाम की ऊर्जा व्यक्ति के मूलांक और भाग्यांक को प्रभावित करती है. सही नाम जीवन में सफलता, धन और प्रसिद्धि दिला सकता है.
Numerology: हमारे जीवन में नाम का बहुत बड़ा महत्व होता है. नाम सिर्फ दस्तावेज़ों और रोज़मर्रा के कामों तक सीमित नहीं होता, बल्कि यही हमारी पहचान बनता है. लोग हमें हमारे नाम से जानते और पहचानते हैं. मान्यता है कि हर नाम की अपनी एक ऊर्जा (वाइब्रेशन) होती है, जो व्यक्ति के जीवन पर गहरा असर डालती है. अंक ज्योतिष (Numerology) के अनुसार, कुछ नाम ऐसे होते हैं जिनकी ऊर्जा व्यक्ति के मूलांक और भाग्यांक से मेल नहीं खाती. ऐसे नाम जीवन में बार-बार रुकावट, दुख और संघर्ष का कारण बन सकते हैं. इसलिए नाम का चुनाव सोच-समझकर करना बेहद जरूरी माना जाता है.
सेलिब्रिटीज भी बदल रहे हैं नाम
आज के समय में नाम बदलना सिर्फ फैशन नहीं, बल्कि कई लोगों के लिए जरूरत बन गया है. खासकर फिल्म इंडस्ट्री में इसका असर साफ देखा गया है. ऋतिक रोशन, सुनील शेट्टी, अमिताभ बच्चन, राजकुमार राव, करिश्मा कपूर, अजय देवगन और आयुष्मान खुराना जैसे कई बड़े सितारों ने अपने नाम में बदलाव किया. माना जाता है कि नाम की सही ऊर्जा ने उनके करियर को नई दिशा दी. इतिहास में भी इसका उदाहरण मिलता है, जब मोहम्मद यूसुफ ने अपना नाम बदलकर दिलीप कुमार रखा और फिल्म इंडस्ट्री में अपार सफलता हासिल की.
न्यूमरोलॉजी के अनुसार नाम कैसे रखें?
न्यूमरोलॉजी के मुताबिक, नए बच्चे का नाम रखने से पहले उसका मूलांक और भाग्यांक जरूर निकालना चाहिए. इसके लिए किसी जानकार अंक ज्योतिष विशेषज्ञ की सलाह लेना बेहतर माना जाता है. नाम कभी भी मूलांक और भाग्यांक के विपरीत नहीं होना चाहिए. सही नाम वही होता है, जो इन दोनों अंकों के साथ अनुकूल हो. ऐसा माना जाता है कि अनुकूल नाम वाला व्यक्ति जीवन में धन, शक्ति और प्रसिद्धि प्राप्त करता है और उसे आमतौर पर कम संघर्ष करना पड़ता है.
एक उदाहरण से समझें
अंक ज्योतिष के अनुसार “कश्मीर” शब्द का योग 18 बनता है, जिसे शुभ नहीं माना जाता. वहीं “काशमीर” लिखने पर योग 19 बनता है, जो शुभ अंक है. इसी वजह से फिल्म का गाना “कश्मीर की कली” नहीं बल्कि “काशमीर की कली” सुपरहिट हुआ. इससे साफ है कि नाम की छोटी-सी बदलाव भी जीवन और सफलता पर बड़ा असर डाल सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










