ePaper

Numerology: इन बर्थ डेट वालों को दोस्तों से ही मिलता है धोखा, एक से अधिक होता है इनका प्रेम संबंध, निजी जिंदगी में दखलअंदाजी नहीं होती है पसंद

Updated at : 17 May 2021 9:18 AM (IST)
विज्ञापन
Numerology: इन बर्थ डेट वालों को दोस्तों से ही मिलता है धोखा, एक से अधिक होता है इनका प्रेम संबंध, निजी जिंदगी में दखलअंदाजी नहीं होती है पसंद

Numerology, Mulank 3, Bhagyank 3, Numerology Future Prediction, Nature According To Numerology, Bhavishya, Career, Love Marraige Life, Personality: जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने के 3, 12, 21 व 30 तारीख को होता है तो उनका मूलांक तीन होता है. ऐसे लोग स्वाभिमानी होते हैं. किसी के सामने झुकना इन्हें पसंद नहीं, किसी के अधीन काम करने से भी परहेज करते है. साथ ही साथ किसी का एहसान लेना भी इन्हें अच्छा नहीं लगता. ऐसे लोग अपनी स्वतंत्रता से समझौता नहीं करते और ना ही अपने दम पर ही सब कुछ करना चाहते हैं तो आइए जानते हैं इस मूलांक भाग्यांक के लोगों की विशेषताएं व कमजोरियां...

विज्ञापन

Numerology, Mulank 3, Bhagyank 3, Numerology Future Prediction, Nature According To Numerology, Bhavishya, Career, Love Marraige Life, Personality: जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने के 3, 12, 21 व 30 तारीख को होता है तो उनका मूलांक तीन होता है. ऐसे लोग स्वाभिमानी होते हैं. किसी के सामने झुकना इन्हें पसंद नहीं, किसी के अधीन काम करने से भी परहेज करते है. साथ ही साथ किसी का एहसान लेना भी इन्हें अच्छा नहीं लगता. ऐसे लोग अपनी स्वतंत्रता से समझौता नहीं करते और ना ही अपने दम पर ही सब कुछ करना चाहते हैं तो आइए जानते हैं इस मूलांक भाग्यांक के लोगों की विशेषताएं व कमजोरियां…

मूलांक 3 की विशेषताएं

  • बड़ी से बड़ी परेशानी का ऐसे लोग डटकर सामना करते हैं.

  • ऐसे लोग शक्तिशाली तो होते ही है साथ ही साथ संघर्ष करने की काफी क्षमता होती है.

  • कई बार ये जो ठानते है उसे अपने दम पर पूरा करके भी दिखा देते है.

  • ऐसे लोग दूरदर्शी भी होते हैं समय से पहले ही आने वाली परेशानियों को भाप लेते हैं.

  • इन्हें अपने स्वतंत्रता से समझौता करना पसंद नहीं.

  • कोई इनकी निजी जिंदगी में दखलअंदाजी करे तो आग बबूला हो जाते है

  • इनकी शिक्षा दीक्षा उच्च कोटि की होती है. पढ़ाई-लिखाई में तेज भी होते हैं.

  • इनकी आमदनी का साधन एक से अधिक भी होता है. आर्थिक स्थिति लगभग ठीक होती है. ये धीरे-धीरे धनवान बनते है.

  • इनके कई मित्र होते हैं.

  • वैवाहिक जीवन सुखमय होता है.

  • ऐसे लोग अधिकतर पुलिस सेना व अन्य प्रशासनिक अधिकारी, बैंक कर्मी या धार्मिक नेता के क्षेत्र में अपना करियर बनाते है.

Also Read: Numerology: इस डेट में पड़ता है आपका बर्थडे तो आप है काफी लकी, शनि हैं आपके मित्र, धन की नहीं होगी कभी कमी, कार्यों में नहीं आयेगी बाधाएं
मूलांक 3 वाले लोगों की कमियां

  • इनके एक से अधिक भी प्रेम संबंध हो सकते हैं.

  • कई बार एक से अधिक विवाह करने का भी आरोप होता है. जिससे वैवाहिक जीवन में दरारें भी आ जाती है.

  • आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव होता रहता है.

  • धन संपत्ति के मामले में कोर्ट-कचहरी तक जाना पड़ता है.

  • इनके विरोधी बहुत होते हैं.

  • कई बार इन्हें दोस्तों से ही धोखा मिलता है.

Also Read: Numerology: महीने की इन तारीख में जन्मे लोग अपनी सुंदरता से लोगों को करते हैं आकर्षित, लेकिन, समय की बर्बादी और फिजूलखर्च में होते है माहिर
Also Read: Numerology: ऐसे लोग किस्मत के होते है काफी धनी, विपरीत परिस्थितियों में भी नहीं खोते अपना पारा

Posted By: Sumit Kumar Verma

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola