New Year 2025: साल के पहले दिन जरूर करें ये काम, वर्ष भर मां लक्ष्मी की बरसेगी कृपा

Published by : Shaurya Punj Updated At : 20 Dec 2024 7:57 AM

विज्ञापन

New Year 2024 Upay in Hindi

New Year 2025: नया वर्ष नई आशाओं और नई शुरुआत का प्रतीक है. सभी की इच्छा होती है कि यह वर्ष उनके लिए खुशियों और समृद्धि का संचार करे. धार्मिक परंपराओं के अनुसार, कुछ विशेष कार्यों के माध्यम से आप नए वर्ष को और भी विशेष बना सकते हैं.

विज्ञापन

New Year 2025: नववर्ष 2025 के आगमन को लेकर सभी में उत्साह है. हर व्यक्ति की इच्छा है कि नए वर्ष में उसके जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली बनी रहे. ज्योतिष विशेषज्ञों का कहना है कि वर्ष 2025 की शुरुआत में कुछ विशेष उपाय करने से पूरे वर्ष धन की देवी मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त की जा सकती है. आइए, जानते हैं कि वर्ष 2025 की शुरुआत में किन कार्यों को करने से नया वर्ष शानदार और खुशहाल बन सकता है.

सूक्तम का पाठ करें

नए साल 2025 की शुरुआत में कुछ शुभ मंत्रों का पाठ करना अत्यंत लाभकारी माना जाता है. विशेष रूप से लक्ष्मी सूक्त और गायत्री मंत्र का पाठ करने से घर में शांति और समृद्धि का वास होता है. प्रातःकाल शांत मन से इन मंत्रों का जाप करने से मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है और वातावरण में सकारात्मकता का संचार होता है.

Horoscope 2025 Mulank 2 Prediction: नए साल में मूलांक 2 वाले को आर्थिक स्थिती होगी मजबूत

Vastu Tips: सुबह उठते ही ना देखें ये चीजें, हो जाएगा दिन खराब

गणेश की पूजा

नववर्ष के पहले दिन गणेश मंदिर में जाकर भगवान गणेश को दूर्वा अर्पित करें. इसके साथ ही भगवान को लड्डू या मोदक का भोग अर्पित करें और अपने जीवन में सुख-समृद्धि की प्रार्थना करें. भगवान गणेश की पूजा करने से शुभ फल मिलता है.

रंगोली बनाएं

रंगोली सजाने से घर में सकारात्मकता का प्रवाह होता है. नए साल के अवसर पर घर के मुख्य प्रवेश द्वार पर रंगोली सजाना उचित है. रंगोली बनाते समय आप फूल, चावल और रंगीन पाउडर का प्रयोग कर सकते हैं. ऐसे में घर का वास्तु दोष भी सही होता है.

जरूरतमंदों की सहायता करें

दान करना सदैव शुभ माना जाता है. नए साल के दिन किसी जरूरतमंद को भोजन, वस्त्र या अपनी सामर्थ्यानुसार कुछ भी दान करें. यह मान्यता है कि दान करने से घर में समृद्धि आती है और ईश्वर का आशीर्वाद प्राप्त होता है.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola