Shardiya Navratri Ke Upay: नवरात्रि से पहले जरूर कर लें ये सारे काम, जानें व्रत सामग्री की लिस्ट
Published by : Shaurya Punj Updated At : 28 Sep 2024 10:49 AM
Navratri 2024 Date
Navratri 2024 Date: अक्टूबर महीने की शुरूआत हो रही है, और इसके साथ ही नवरात्रि भी शुरु होने जा रही है. नवरात्रि से पहले किन कामों को कर लेने से आपके लिए फायदा होगा, आइए जानें
Navratri 2024 Date: नवरात्रि की शुरूआत होने जा रही है. नवरात्रि में शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कुष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और सिद्धदात्री की पूजा की जाती है. इस साल नवरात्रि का आरंभ 3 अक्टूबर से होने जा रहा है और विजयादशमी 12 अक्टूबर को मनाया जाएगा. इससे पहले नवरात्रि शुरू हो जाए, आप कुछ जरूर काम जरूर निपटा लें, जिसमें से एक है व्रत सामग्री को एकत्रित करना, यहां देखें नवरात्र व्रत की सामग्री की लिस्ट
घर की सफाई अत्यंत आवश्यक है
नवरात्रि से पूर्व घर की संपूर्ण सफाई करना अत्यंत आवश्यक है. मां दुर्गा के आगमन से पहले, घर की दीवारों पर जाले, जंग और गंदगी को अच्छे से साफ कर लेना चाहिए. यह मान्यता है कि जहां स्वच्छता होती है, वहां माता का वास होता है और भक्तों पर उनकी कृपा सदैव बनी रहती है. सफाई के बाद, पूरे घर में गंगाजल का छिड़काव करना चाहिए.
Indira Ekadashi 2024 Vrat Katha: आज इंदिरा एकादशी को जरूर सुनें ये कथा, पितरों को मिलता है मोक्ष
इस रंग के कपड़ों से बचें
नवरात्रि के दौरान रंगों का विशेष महत्व होता है. कहा जाता है कि इस पर्व पर काले या गहरे रंग के कपड़े पहनने से बचना चाहिए. सनातन धर्म में काले रंग को अशुभ माना जाता है. इस समय पीले, लाल या हल्के रंग के कपड़े पहनना उचित होता है.
दरवाजे पर स्वस्तिक
सनातन धर्म में स्वस्तिक का विशेष महत्व है. कहा जाता है कि मुख्य द्वार पर स्वस्तिक बनाने से माता की कृपा सदैव बनी रहती है. उनके स्वागत से पहले दरवाजे पर स्वस्तिक अवश्य बनाना चाहिए. इसके अतिरिक्त, घर के मंदिर और माता की चौकी के स्थान पर भी स्वस्तिक बनाना शुभ माना जाता है.
व्रत की सामग्री पहले से ही एकत्रित कर लें
घर की सफाई के पश्चात व्रत की सामग्री को लाकर सुरक्षित रख सकते हैं. इसमें व्रत और पूजा से संबंधित वस्तुओं का विशेष ध्यान रखना आवश्यक है. नवरात्रि में माता की पूजा-अर्चना में शंख, सिंदूर, रोली, मौली, कपूर, धूप, लाल पुष्प या पुष्पहार, सुपारी साबुत, हल्दी की गांठ पटरा, आसन, चौकी, पंचमेवा, जायफल, जावित्री, कमलगट्टा, नैवेद्य, बताशा, मधु, शक्कर, नारियल, गंगाजल आदि की भी आवश्यकता पड़ती है इसलिए अभी से इन चीजों को घर पर लाकर रख लें.
नवरात्रि से पहले इन आवश्यक कार्यों को पूरा करें
बाल, नाखून और दाढ़ी बनवाने जैसे कार्यों को पहले ही निपटा लेना चाहिए. नवरात्रि के नौ दिनों में दाढ़ी-मूंछ, बाल या नाखून काटना अशुभ माना जाता है. सर्वपितृ अमावस्या के बाद इन कार्यों को करना आवश्यक है, अन्यथा प्रतिपदा तिथि के बाद आपको इन्हें पूरा करने का अवसर नहीं मिलेगा.
तामसिक भोजन का घर में आना निषिद्ध
नवरात्रि की सफाई के बाद अंडा, मांस, मछली जैसी वस्तुओं को घर में नहीं लाना चाहिए. इसके अतिरिक्त, लहसुन और प्याज जैसी तामसिक वस्तुओं को भी पूजा और व्रत की सामग्री से दूर रखना आवश्यक है. घर के बाहर भी खान-पान की वस्तुओं का विशेष ध्यान रखना जरूरी है. शराब या नशीली पदार्थों को न तो घर पर लाएं और न ही बाहर इनका सेवन करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










