Live Updates

Navratri 2020 : आज ही है अष्टमी और नवमी की संयुक्त पूजा, जानिए कन्या पूजन से लेकर हवन करने का सही समय और विधि

Updated:
विज्ञापन

Navratri 2020: शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना हो रही है. आज यानी 24 अक्टूबर को हर घर में अष्टमी की पूजा और व्रत रखा जा रहा है. हालांकि नवमी और विजयदशमी को लेकर तारीख या तिथि को लेकर संशय है. इस बार दुर्गा अष्टमी (Maha Ashtami), महानवमी (Maha Navami) और दशहरा (Dussehra) की तिथियों को लेकर लोगों में कंफ्यूजन है, क्योंकि इस बार नवरात्र पूरे नौ दिन समाप्त हो जा रहा है. हिंदी पंचांग की तिथियां अंग्रेजी कैलेंडर की तारीखों की तरह 24 घंटे की तरह नहीं होती हैं. ऐसे में यह तिथि 24 घंटे से कम या ज्यादा हो सकती हैं. नवरात्रि की महाष्टमी, महानवमी और दशहरा (विजयादशमी) की तारीख, कन्या पूजन, हवन के समय आदि की पूरी जानकारी के लिए आप इस लाइव ब्लॉग पर बने रहिए…

विज्ञापन

यहां जानें नवरात्रि पारण के दिन कन्या पूजन की विधि

आज नवरत्रि की नवमी और दशमी तिथि दोनों है. आज नवमी पूजा के बाद परण करने का विधान है. इसी दिन कन्या पूजन भी की जाती है. आज कन्या पूजन और भोज के लिए पहले से ही कन्याओं को निमंत्रण दिया जाता है. कन्या पूजन से पहले सभी कन्याओं के पैरों को दूध और गंगाजल अथवा पानी से भरे थाल में उनके पैरों को धोना चाहिए. और पैर छूकर उनका आशीर्वाद लेना चाहिए. इसके बाद सारी कन्याओं के मस्तक पर अक्षत और कुमकुम कस टीका लगाना चाहिए. इसके बाद अपने मन से माता दुर्गा का स्मरण और ध्यान करते हुए सभी कन्याओं को भोजन कराएं और दक्षिणा देकर उन्हें विदा करें. इसके अलावा नौ कन्याओं के साथ एक बालक भी होना चाहिए. क्योंकि बालक को हनुमान जी का रुप माना जाता है.

यहां पढ़े मां दुर्गा आरती

जय अम्बे गौरी मैया जय मंगल मूर्ति ।

तुमको निशिदिन ध्यावत हरि ब्रह्मा शिव री ॥टेक॥

मांग सिंदूर बिराजत टीको मृगमद को ।

उज्ज्वल से दोउ नैना चंद्रबदन नीको ॥जय॥

कनक समान कलेवर रक्ताम्बर राजै।

रक्तपुष्प गल माला कंठन पर साजै ॥जय॥

केहरि वाहन राजत खड्ग खप्परधारी ।

सुर-नर मुनिजन सेवत तिनके दुःखहारी ॥जय॥

कानन कुण्डल शोभित नासाग्रे मोती ।

कोटिक चंद्र दिवाकर राजत समज्योति ॥जय॥

शुम्भ निशुम्भ बिडारे महिषासुर घाती ।

धूम्र विलोचन नैना निशिदिन मदमाती ॥जय॥

चौंसठ योगिनि मंगल गावैं नृत्य करत भैरू।

बाजत ताल मृदंगा अरू बाजत डमरू ॥जय॥

भुजा चार अति शोभित खड्ग खप्परधारी।

मनवांछित फल पावत सेवत नर नारी ॥जय॥

कंचन थाल विराजत अगर कपूर बाती ।

श्री मालकेतु में राजत कोटि रतन ज्योति ॥जय॥

श्री अम्बेजी की आरती जो कोई नर गावै ।

कहत शिवानंद स्वामी सुख-सम्पत्ति पावै ॥जय॥

कब है दशहरा…

शारदीय नवरात्रि के 10वें दिन और दीपावली से ठीक 20 दिन पहले दशहरा आता है. हिन्‍दू कैलेंडर के अनुसार आश्विन मास की शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को विजयदशमी का त्‍योहार मनाया जाता है. इस बार विजयदशमी 25 अक्‍टूबर 2020 को है.

दशहरा की तिथि और शुभ मुहूर्त

दशमी तिथि प्रारंभ: 25 अक्‍टूबर 2020 को सुबह 11 बजकर 14 मिनट से

दशमी तिथि समाप्‍त: 26 अक्‍टूबर 2020 को सुबह 11 बजकर 33 मिनट तक

विजय मुहूर्त: 25 अक्‍टूबर 2020 को दोपहर 01 बजकर 57 मिनट से दोपहर 02 बजकर 42 मिनट तक.

कुल अवधि: 45 मिनट

अपराह्न पूजा का समय: 08 अक्‍टूबर 2020 को दोपहर 01 बजकर 12 मिनट से दोपहर 03 बजकर 27 मिनट तक.

कुल अवधि: 02 घंटे 15 मिनट

यहां जानें हवन मंत्र

ओम गणेशाय नम: स्वाहा

ओम गौरियाय नम: स्वाहा

ओम नवग्रहाय नम: स्वाहा

ओम दुर्गाय नम: स्वाहा

ओम महाकालिकाय नम: स्वाहा

ओम हनुमते नम: स्वाहा

ओम भैरवाय नम: स्वाहा

ओम कुल देवताय नम: स्वाहा

ओम स्थान देवताय नम: स्वाहा

ओम ब्रह्माय नम: स्वाहा

ओम विष्णुवे नम: स्वाहा

ओम शिवाय नम: स्वाहा

जानें क्या है हवन का शुभ मुहूर्त

आज 24 अक्टूबर दिन शनिवार की दोपहर 11 बजकर 27 मिनट से 25 अक्टूबर सुबह 11 बजकर 14 मिनट तक नवमी की तिथि है. इसलिए महानवमी का हवन भी 25 अक्टूबर को किया जा सकता है. नवमी के दिन सुबह हवन के लिए 01 घंटा 13 मिनट का समय है. इसे सुबह तक किया जा सकता है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola