कब है नरसिंह चतुर्दशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Published by : Neha Kumari Updated At : 22 Apr 2026 9:28 AM

विज्ञापन

नरसिंह चतुर्दशी 2026

Narasimha Jayanti 2026: नरसिंह चतुर्दशी 30 अप्रैल 2026 को मनाई जाएगी. मान्यता है कि इस दिन भगवान नरसिंह की आराधना करने से जीवन के सभी कष्ट दूर होते हैं और सुख-समृद्धि आती है. आइए जानते हैं इस दिन पूजा का शुभ समय क्या रहेगा.

विज्ञापन

Narasimha Jayanti 2026: नरसिंह चतुर्दशी को नरसिंह जयंती के नाम से भी जाना जाता है. वैदिक पंचांग के अनुसार हर साल यह पर्व वैशाख महीने के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है. धार्मिक मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु के चौथे अवतार, भगवान नरसिंह का अवतरण हुआ था. यही कारण है कि हर साल इस दिन को भगवान नरसिंह के प्राकट्य उत्सव के रूप में मनाया जाता है.

नरसिंह चतुर्दशी : तिथि और शुभ मुहूर्त

हिंदू पंचांग के अनुसार इस वर्ष तिथियों का समय इस प्रकार रहेगा:

  • चतुर्दशी तिथि की शुरुआत: 29 अप्रैल 2026, शाम 07:51 बजे
  • चतुर्दशी तिथि का समापन: 30 अप्रैल 2026, रात 09:12 बजे
  • उदया तिथि के अनुसार नरसिंह जयंती का व्रत और उत्सव 30 अप्रैल 2026, गुरुवार को मनाया जाएगा
  • पूजा का शुभ मुहूर्त: शाम 04:17 बजे से शाम 06:56 बजे तक

भगवान नरसिंह का प्राकट्य संध्या काल (सूर्यास्त के समय) हुआ था, इसलिए उनकी पूजा के लिए शाम का समय सर्वोत्तम माना जाता है.

पूजा विधि

  • सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ वस्त्र धारण करें. यदि संभव हो तो इस दिन पीले रंग के कपड़े पहनें.
  • भगवान नरसिंह के सामने हाथ में जल और अक्षत लेकर व्रत का संकल्प लें.
  • पूजा स्थल पर भगवान नरसिंह और माता लक्ष्मी की प्रतिमा या चित्र स्थापित करें.
  • प्रतिमा को गंगाजल, दूध, दही, घी और शहद (पंचामृत) से अभिषेक करें.
  • भगवान को पीले फूल, चंदन, धूप और दीप अर्पित करें. मान्यता है कि नरसिंह देव को ठंडी वस्तुएं प्रिय हैं, इसलिए उन्हें चंदन का लेप लगाना शुभ होता है.
  • भगवान नरसिंह को केसरयुक्त दूध, फल और मिठाइयों का भोग लगाएं.
  • भगवान नरसिंह के मंत्रों का जाप करें और इसके बाद प्रह्लाद की कथा का पाठ करें.
  • अंत में कपूर से आरती करें और पूजा का समापन करें.

यहां पढ़ें धर्म से जुड़ी बड़ी खबरें: Religion News in Hindi – Spiritual News, Hindi Religion News, Today Panchang, Astrology at Prabhat Khabar

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola