चांद का हुआ दीदार, रमजान का पहला रोजा आज से

Author : Pritish Sahay Published by : Prabhat Khabar Updated At : 25 Apr 2020 6:09 AM

विज्ञापन

मजानुल मुबारक के चांद का दीदार शुक्रवार को हो गया. माहे रमजान का पहला रोजा शनिवार से शुरू हो जायेगा. इस पवित्र माह को लेकर लोगों ने तैयारी पूरी कर ली है. खानकाह-ए-शहबाजिया के सज्जादानशीन मौलाना सैयद शाह इंतेखाब आलम शहबाजी ने कहा कि रमजान का चांद शुक्रवार को दिख गया है.

विज्ञापन

भागलपुरर : मजानुल मुबारक के चांद का दीदार शुक्रवार को हो गया. माहे रमजान का पहला रोजा शनिवार से शुरू हो जायेगा. इस पवित्र माह को लेकर लोगों ने तैयारी पूरी कर ली है. खानकाह-ए-शहबाजिया के सज्जादानशीन मौलाना सैयद शाह इंतेखाब आलम शहबाजी ने कहा कि रमजान का चांद शुक्रवार को दिख गया है. लोगों ने भी अपने घेरों से चांद का दीदार किया है. 30 दिनों तक चलने वाले माहे रमजान का पहला रोजा शनिवार से रखा जायेगा. सज्जादानशीन ने लोगों से अपील की है कि लॉकडाउन का अनिवार्य रूप से पालन करें. घरों में ही तराबीह की नमाज पढ़ें व इबादत करें. इस माह में अल्लाह की बंदों पर खास रहमत होती है. उन्होंने माहे रमजान शुरू होने पर जिले के लोगों को मुबारकबाद दी है.

बता दें कि कोरोना वायरस से बचाव को लेकर लॉक डाउन जारी है. इसे लेकर सरकार द्वारा जारी निदेशानुसार मस्जिदों में जमात के साथ नमाज अदा करने पर रोक है. ऐसे में मस्जिदों में तराबीह की विशेष नमाज भी अदा नहीं की जायेगी. मस्जिदों के इमामों ने पूर्व में ही लोगों से अपील की है कि घरों में ही तराबीह की नमाज व इबादत करें.

सब्र का महीना है रमजान : शाह फखरेफोटो सिटी के बाहररमजान मुबारक का चांद नजर आते ही तमाम अहले इमान वालों के दिलों में खुशी की लहर दौड़ गयी. रहमत का महीना हम सबको मुबारक हो. यह महीना सब्र का महीना है और सब्र का बदला जन्नत है. यह महीना लोगों के साथ भलाई करने का और असहाय लोगों की भरपूर सहायता करने का है.

रमजान का महीना प्रेम, आपसी सद्भाव और मोहब्बत का पैगाम लेकर आया है. यह महीना अल्लाह की इबादत का और मानवता की सेवा करने का महीना है. पूरे विश्व में लोग इस मुबारक महीने में रोजा रखकर अल्लाह की इबादत में मशरूफ हो जायेंगे. खानकाह पीर दमड़िया की तरफ से तमाम शहरवासियों को रमजान उल मुबारक की मुबारकबाद.

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola