Mohini Ekadashi 2024 Upay: मोहिनी एकादशी व्रत के दौरान जरूर करें ये काम, सभी दुखों से मिलेगी मुक्ति

Updated:
विज्ञापन
Mohini Ekadashi 2024 Upay: मोहिनी एकादशी व्रत के दौरान जरूर करें ये काम, सभी दुखों से मिलेगी मुक्ति

Mohini Ekadashi 2024 Upay: हर साल वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को मोहिनी एकादशी व्रत रखा जाता है. आइए जानते है मोहिनी एकादशी व्रत के बारे में…

विज्ञापन

Mohini Ekadashi 2024 Upay: सनातन धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व है. एकादशी तिथि भगवान विष्णु को समर्पित है. प्रत्येक एकादशी तिथि का अलग-अलग महत्व है. हर महीने में दो एकादशी तिथि आती है. वहीं साल में 24 एकादशी का व्रत रखा जाता है, इस दिन भगवान विष्णु और धन की देवी मां लक्ष्मी की विधि विधान पूर्वक पूजा आराधना की जाती है. वैशाख मास के शुक्ल पक्ष में पढ़ने वाली एकादशी तिथि को मोहिनी एकादशी के नाम से जाना जाता है. आइए जानते है मोहिनी एकादशी व्रत के बारे में…

मोहिनी एकादशी व्रत कब है?

हर साल वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को मोहिनी एकादशी व्रत रखा जाता है. इस साल मोहिनी एकादशी तिथि 18 मई 2024 दिन शनिवार को सुबह 11 बजकर 22 मिनट पर शुरू होगी और इस तिथि का समापन 19 मई 2024 को दोपहर 1 बजकर 50 मिनट पर होगा.

मोहिनी एकादशी व्रत 2024 पारण समय

मोहिनी एकादशी व्रत का पारण 20 मई सोमवार को किया जाएगा. उस दिन आप व्रत का पारण सुबह 05 बजकर 28 मिनट से सुबह 08 बजकर 12 मिनट के बीच कभी भी कर सकते हैं.

व्रत के दौरान इन बातों का रखें ध्यान

  • मोहिनी एकादशी के दिन तुलसी के पत्ते नहीं तोड़ने चाहिए.
  • मोहिनी एकादशी का उपवास निर्जला रखना चाहिए, इस दिन पानी भी नहीं पीना चाहिए.
  • मोहिनी एकादशी पर सुबह जल्दी स्नान करना चाहिए, इस दिन साबुन से नहीं नहाना चाहिए.
  • मोहिनी एकादशी तिथि को चावल से बनी चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए.
  • भगवान विष्णु के जब भोग लगाएं तो तुलसी की पत्तियां जरूर डालना चाहिए.
  • तामसिक चीजों मांस, शराब, लहसुन, प्याज का सेवन नहीं करना चाहिए.
  • पूजा-पाठ और धर्म से जुड़े कार्य करने चाहिए. गरीबों का दान करना चाहिए.

भगवान श्री हरि विष्णु के चरणों में अर्पित करें ये चीजें
मोहिनी एकादशी तिथि के दिन अगर आप पीपल के पत्ते पर श्री हरि लिखकर 21 पत्ते को भगवान श्री हरि विष्णु के चरणों में अर्पित करते हैं तो सभी बिगड़े काम बनेंगे आपके सुखद समाचार की भी प्राप्ति होगी.

Also Read: Totke: अपार धन-दौलत और सुख-संपदा के लिए मंगलवार के दिन करें ये टोटके

ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करें
मोहिनी एकादशी के दिन ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करने के बाद पीला वस्त्र धारण करना चाहिए, इस दिन भगवान विष्णु की पूजा आराधना करनी चाहिए. दूध और चावल से बनी खीर कब भोग लगाना चाहिए. भगवान श्री हरि विष्णु चंद्र प्रसन्न होते हैं और मनचाहा वर प्रदान करते हैं.

केले के पेड़ की पूजा
केले के पेड़ की पूजा से भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी भी प्रसन्न होती है. अगर आप मोहिनी एकादशी तिथि के दिन केले के पेड़ के समक्ष घी का दीपक अर्पित करते हैं. एकादशी तिथि में विधि विधान पूर्वक पूजा आराधना करने से आर्थिक संकट समाप्त होगा. घर से दरिद्रता दूर होगी.

ज्योतिष संबंधित चुनिंदा सवा���ों के जवाब प्रकाशित किए जाएंगे
यदि आपकी कोई ज्योतिषीय, आध्यात्मिक या गूढ़ जिज्ञासा हो, तो अपनी जन्म तिथि, जन्म समय व जन्म स्थान के साथ कम शब्दों में अपना प्रश्न [email protected] या WhatsApp No- 8109683217 पर भेजें. सब्जेक्ट लाइन में ‘प्रभात खबर डिजीटल’ जरूर लिखें. चुनिंदा सवालों के जवाब प्रभात खबर डिजीटल के धर्म सेक्शन में प्रकाशित किये जाएंगे.

विज्ञापन
राधेश्याम कुशवाहा

लेखक के बारे में

By राधेश्याम कुशवाहा

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola

Frequently Asked Questions

हर साल वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को मोहिनी एकादशी व्रत रखा जाता है. इस साल मोहिनी एकादशी तिथि 18 मई 2024 दिन शनिवार को सुबह 11 बजकर 22 मिनट पर शुरू होगी और इस तिथि का समापन 19 मई 2024 को दोपहर 1 बजकर 50 मिनट पर होगा.