विश्वकर्मा पूजा 2026: पुराने, टूटे-खराब औजारों और मशीनों की पूजा करनी चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं ज्योतिषाचार्य
विश्वकर्मा पूजा पर औजारों और मशीनों की पूजा करते हुए सांकेतिक तस्वीर (एआई)
विश्वकर्मा पूजा पर औजारों और मशीनों की पूजा की जाती है. लेकिन पुराने, टूटे या खराब सामान को लेकर अक्सर लोगों के मन में सवाल रहता है. क्या इनकी भी पूजा करनी चाहिए? जानें ज्योतिषाचार्य से किन औजारों और मशीनों की पूजा की जा सकती है.
Vishwakarma Puja 2026: विश्वकर्मा पूजा देवताओं के शिल्पकार और वास्तुकार माने जाने वाले भगवान विश्वकर्मा को समर्पित है. इस दिन घरों, दुकानों, फैक्ट्रियों और ऑफिसों में भगवान विश्वकर्मा की पूजा के साथ काम में इस्तेमाल होने वाले औजार, मशीन और उपकरणों की भी पूजा की जाती है. इस दिन लोग अपने काम में मदद करने वाले इन साधनों के प्रति आभार व्यक्त करते हैं. ऐसा माना जाता है कि इससे कार्यक्षेत्र में उन्नति और समृद्धि आती है.
विश्वकर्मा पूजा को लेकर लोगों के मन में कई तरह के सवाल भी रहते हैं. खासकर यह सवाल रहता है कि क्या पूजा में केवल नए और सही हालत वाले औजारों और मशीनों को ही रखना चाहिए? क्या पुराने या टूटे हुए सामान की भी पूजा की जा सकती है? अगर आपके मन में भी ऐसा सवाल है, तो आइए ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा से जानते हैं कि विश्वकर्मा पूजा के दिनऔजार और मशीनों की पूजा से जुड़ी जरूरी बातें.

किन मशीनों और औजारों की पूजा की जा सकती है?
पुराने लेकिन सही हालत वाले औजारों की पूजा
अगर कोई औजार पुराना है, लेकिन अभी भी सही तरीके से काम करता है, तो उसकी पूजा की जा सकती है. पूजा से पहले औजार को अच्छी तरह साफ कर लें. इसके बाद उस पर तिलक लगाएं और अक्षत व फूल अर्पित करके पूजा करें.
मरम्मत योग्य औजार की करें पूजा
अगर कोई औजार खराब हो गया है, लेकिन उसकी मरम्मत करके उसे दोबारा इस्तेमाल किया जा सकता है, तो उसकी भी पूजा की जा सकती है. ऐसे औजार को पहले ठीक करवाना और फिर साफ करके पूजा में रखना बेहतर होता है.
थोड़ा टूटा है, फिर भी कर सकते हैं पूजा
अगर किसी मशीन या औजार का कोई हिस्सा टूट गया है, लेकिन वह अभी भी काम करने की स्थिति में है, तो उसकी पूजा की जा सकती है. हालांकि, अगर मशीन या औजार का इस्तेमाल करना सुरक्षित नहीं है, तो उसे पूजा में रखने के बजाय पहले उसकी मरम्मत करवाना जरूरी है.
इन औजारों और मशीनों को पूजा में रखने से बचें
जो औजार या मशीन पूरी तरह खराब हो चुके हैं, उनमें बहुत ज्यादा जंग लग गई है या वे किसी काम के नहीं रह गए हैं, उन्हें पूजा में नहीं रखना चाहिए. ऐसे सामान को अलग कर देना चाहिए. विश्वकर्मा पूजा में उन औजारों और उपकरणों को रखना उचित है, जिनका इस्तेमाल कामकाज में किया जा रहा है या जिन्हें ठीक करके दोबारा उपयोग में लाया जा सकता है.
ये भी पढ़ें: Vishwakarma Puja 2026: भगवान विश्वकर्मा की पूजा में क्या-क्या चाहिए? यहां देखें पूरी सामग्री लिस्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए