Merry Christmas क्यों कहते हैं? Happy Christmas नहीं, जानें इसके पीछे की वजह
Published by : Shaurya Punj Updated At : 24 Dec 2025 9:24 AM
Merry Christmas क्यों कहते हैं? जानें Happy Christmas न बोलने की असली वजह
Merry Christmas 2025: क्रिसमस पर लोग एक-दूसरे को मैरी क्रिसमस (Merry Christmas) कहकर शुभकामनाएं देते हैं, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि हैप्पी क्रिसमस (Happy Christmas) की जगह मैरी शब्द क्यों बोला जाता है? मैरी शब्द का अर्थ, उसका इतिहास और इसके पीछे की वजह क्या है—इन सभी सवालों के जवाब यहां जानें.
Merry Christmas 2025: क्रिसमस का त्योहार आते ही लोग अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और प्रियजनों को अलग-अलग अंदाज़ में शुभकामनाएं देते हैं. लेकिन अक्सर एक सवाल लोगों के मन में आता है कि आखिर लोग मैरी क्रिसमस (Merry Christmas) ही क्यों कहते हैं, हैप्पी क्रिसमस (Happy Christmas) क्यों नहीं? क्या दोनों में कोई अंतर है या सिर्फ परंपरा का मामला है? आइए जानते हैं इस रोचक सवाल का जवाब.
‘Merry’ शब्द का क्या अर्थ होता है?
मैरी (Merry) शब्द का अर्थ होता है आनंदित, खुश या उल्लासपूर्ण. यह शब्द जर्मनिक और ओल्ड इंग्लिश भाषा से मिलकर बना है. आसान शब्दों में कहें तो मैरी (Merry) और हैप्पी (Happy) दोनों का अर्थ लगभग एक ही होता है. फर्क सिर्फ इतना है कि क्रिसमस के संदर्भ में मैरी (Merry) शब्द ज्यादा प्रचलित हो गया.
‘Merry’ शब्द की शुरुआत कब हुई?
इतिहास की बात करें तो 16वीं शताब्दी में जब अंग्रेजी भाषा अपने प्रारंभिक दौर में थी, उसी समय मैरी (Merry) शब्द का प्रयोग शुरू हुआ. 18वीं और 19वीं शताब्दी में यह शब्द और अधिक लोकप्रिय हो गया. धीरे-धीरे क्रिसमस के साथ हैप्पी (Happy) की जगह मैरी (Merry) शब्द का इस्तेमाल बढ़ने लगा. दिलचस्प बात यह है कि क्रिसमस के अलावा किसी अन्य त्योहार के साथ मैरी (Merry) शब्द का प्रयोग नहीं होता.
Happy के बजाय Merry Christmas क्यों कहा जाने लगा?
‘Merry Christmas’ को लोकप्रिय बनाने का श्रेय प्रसिद्ध साहित्यकार चार्ल्स डिकेंस को दिया जाता है. उनकी मशहूर कृति ए क्रिसमस कैरॉल (A Christmas Carol) में मैरी (Merry) शब्द का बार-बार उपयोग हुआ, जिससे यह आम बोलचाल का हिस्सा बन गया. इससे पहले लोग अधिकतर हैप्पी क्रिसमस (Happy Christmas) ही कहा करते थे.
ये भी देखें: बच्चों का दिन, तोहफों का त्योहार …. यहां से अपनों को भेजें क्रिसमस की बधाई
Happy Christmas कहना सही है या Merry Christmas?
अगर आप इस बात को लेकर उलझन में हैं कि हैप्पी क्रिसमस (Happy Christmas) कहना सही है या मैरी क्रिसमस (Merry Christmas), तो जान लें कि दोनों ही शब्द सही हैं. दोनों का अर्थ भी समान है. हालांकि परंपरा और प्रचलन के कारण आज दुनिया के ज्यादातर देशों में लोग एक-दूसरे को मैरी क्रिसमस (Merry Christmas) कहकर ही शुभकामनाएं देते हैं.
ये भी देखें: घर में क्रिसमस ट्री लगाने से बदलता है भाग्य, जानें इसे रखने की सही दिशा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










