Christmas Tree Vastu Tips: घर में क्रिसमस ट्री लगाने से बदलता है भाग्य, जानें इसे रखने की सही दिशा

Published by : Shaurya Punj Updated At : 24 Dec 2025 9:23 AM

विज्ञापन

क्रिसमस ट्री लगाने के फायदे

Christmas Tree Vastu Tips: क्रिसमस ट्री सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है. वास्तु शास्त्र के अनुसार इसे सही दिशा में रखने और उचित तरीके से सजाने से घर में खुशहाली, प्रेम और बरकत आती है. जानें क्रिसमस ट्री से जुड़े वास्तु नियम.

विज्ञापन

Christmas Tree Vastu Tips: दुनिया भर में 25 दिसंबर को क्रिसमस डे बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है. मान्यता है कि इसी दिन प्रभु यीशु मसीह का जन्म हुआ था. क्रिसमस का नाम आते ही क्रिसमस ट्री, सजावट, मोमबत्तियां और खुशियों की तस्वीर सामने आ जाती है. इस दिन लगभग हर घर में क्रिसमस ट्री लाकर उसे सुंदर ढंग से सजाया जाता है.

धार्मिक और वास्तु मान्यताओं के अनुसार, क्रिसमस ट्री केवल सजावट का साधन नहीं बल्कि सकारात्मक ऊर्जा और सौभाग्य का प्रतीक भी माना जाता है. आइए जानते हैं घर में क्रिसमस ट्री लगाने से जुड़े फायदे और सही नियम.

क्रिसमस ट्री लगाने से बढ़ता है प्रेम

कई परिवार क्रिसमस ट्री को घर में लंबे समय तक रखते हैं. मान्यता है कि इससे घर के सदस्यों के बीच प्रेम, समझ और आपसी सम्मान बढ़ता है. परिवार में सकारात्मक माहौल बना रहता है और आपसी मतभेद कम होते हैं.

नकारात्मक ऊर्जा होती है दूर

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में क्रिसमस ट्री रखने से नकारात्मक ऊर्जा नष्ट होती है. इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और वातावरण शांत व सुखद बना रहता है.

घर में बनी रहती है बरकत

मान्यता है कि क्रिसमस ट्री को मोमबत्तियों से सजाने पर घर में सुख-समृद्धि आती है. मोमबत्ती की रोशनी से घर में बरकत बनी रहती है और बच्चों की आयु लंबी होती है.

क्रिसमस ट्री रखने की सही दिशा

वास्तु के अनुसार, क्रिसमस ट्री को घर के उत्तर (North) दिशा में रखना सबसे शुभ माना जाता है. यदि वहां जगह न हो तो उत्तर-पूर्व (North-East) दिशा में रखें. इसके अलावा उत्तर-पश्चिम (North-West) या दक्षिण-पूर्व (South-East) दिशा भी उपयुक्त मानी जाती है.

ये भी पढ़ें: Merry Christmas क्यों कहते हैं? Happy Christmas नहीं, जानें इसके पीछे की वजह

मेन गेट के सामने न रखें ट्री

कभी भी क्रिसमस ट्री को घर के मुख्य द्वार के सामने नहीं रखना चाहिए. वास्तु के अनुसार, मेन गेट के सामने पेड़ या पौधा रखने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश रुक जाता है और सफलता में बाधा आती है.

क्रिसमस ट्री पर मोमबत्ती लगाने की परंपरा

इतिहास के अनुसार, क्रिसमस ट्री पर मोमबत्तियां लगाने की परंपरा 17वीं शताब्दी से शुरू हुई थी. प्राचीन काल में क्रिसमस ट्री को जीवन की निरंतरता का प्रतीक माना जाता था. मान्यता थी कि इसे सजाने से घर में खुशहाली और बच्चों की लंबी आयु का आशीर्वाद मिलता है.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola