Merry Christmas 2025 Wishes in Hindi: बच्चों का दिन, तोहफों का त्योहार …. यहां से अपनों को भेजें क्रिसमस की बधाई
Published by : Shaurya Punj Updated At : 24 Dec 2025 8:50 AM
क्रिसमस 2025 की ढेरों शुभकामनाएं
Merry Christmas 2025 Wishes in Hindi: क्रिसमस खुशियों, प्यार और मासूम मुस्कानों का त्योहार है. यह दिन बच्चों के लिए खास होता है, जब सांता के तोहफे और अपनों की बधाइयां दिल खुश कर देती हैं. मैरी क्रिसमस 2025 पर यहां से भेजें सुंदर हिंदी विशेज और दें अपने जज्बातों को खास अंदाज.
Merry Christmas 2025 Wishes in Hindi: कल यानी 25 दिसंबर को क्रिसमस है. इस मौके पर आप अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और करीबियों को क्रिसमस की शुभकामनाएं भेजकर पर्व मनाएं. क्रिसमस पर ग्रीटिंग कार्ड देने का भी चलन है. ग्रीटिंग कार्ड शुभकामनाओं से सजा एक शानदार नोट होता है, जो रंग बिरंगे कागज, खूबसूरत फूलों या पेंटिंग से सजा होता है. क्रिसमस सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि मासूम खुशियों, उम्मीदों और प्रेम का उत्सव है. यह दिन बच्चों के लिए सपनों जैसा होता है, जब सांता क्लॉज के आने की उम्मीद, तोहफों की खुशी और अपनों का प्यार दिल को खास बना देता है. इस क्रिसमस 2025 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं.
Merry Christmas 2025: बच्चों का दिन, तोहफों का त्योहार
क्रिसमस आया है खुशियां लाया है,
सांता अपने संग तोहफे लाया है.
न भूलें कहना उसे शुक्रिया,
यीशु के प्रेम में सादगी अपनाया है.
Merry Christmas 2025
Merry Christmas 2025: सांता लाए खुशियों का उपहार
सांता लाए आपके लिए ढेर सारा प्यार,
जिंदगी में हर दिन रहे खुशियों की बहार.
अपनों का दुलार और मुस्कान साथ हो,
आपका क्रिसमस हो सबसे शानदार.
Merry Christmas 2025
Merry Christmas 2025: क्रिसमस पर मिले प्यार और सौगात
क्रिसमस पर मिले आपको ढेरों उपहार,
साथ हो खुशियां और अपनों का प्यार.
आने वाला साल हो सफलता से भरा,
मुबारक हो आपको क्रिसमस का त्योहार.
Merry Christmas 2025
Merry Christmas 2025: देवदूत बनकर आए खुशियां
देवदूत बनकर कोई आएगा,
आपकी हर दुआ को सच कर जाएगा.
क्रिसमस के इस पावन दिन,
खुशियों का खजाना दे जाएगा.
Merry Christmas 2025
Merry Christmas 2025: सांता लाए नई उम्मीदें
सांता आएगा, सपनों को सजाएगा,
हर अधूरी चाह को पूरा कर जाएगा.
क्रिसमस के दिन खुशियों की सौगात,
आपके जीवन में उजाला लाएगा.
Merry Christmas 2025
Merry Christmas 2025: जहां मुस्कान वहां क्रिसमस
जहां चेहरे पर मुस्कान छा जाए,
वहीं क्रिसमस की रौनक आ जाए.
दिल से दिल को जोड़ने वाला,
खुशियों का पैगाम लाए.
Merry Christmas 2025
Merry Christmas 2025: सच्चे दिल से शुभकामनाएं
ना कार्ड भेज रहा हूं,
ना कोई फूल भेज रहा हूं.
सिर्फ दिल से आपको,
क्रिसमस की ढेरों शुभकामनाएं भेज रहा हूं.
Merry Christmas 2025
ये भी पढ़ें: मेरी एक्स मस का पावन संदेश, जो रिश्तों में भर दे मिठास, यहां से दे क्रिसमस 2025 की बधाई
Merry Christmas 2025: आओ भूल जाएं सारे गम
आओ भूलकर सारे गम,
दिलों में भरें एक-दूजे के लिए प्यार.
हर आने वाला दिन लाए खुशियों की बहार,
इसी दुआ के साथ मनाएं क्रिसमस का त्योहार.
Merry Christmas 2025
Merry Christmas 2025: प्रभु यीशु का संदेश
इंसानों के दुख हरने को
परमपिता परमेश्वर ने
अपने प्रिय पुत्र प्रभु यीशु मसीह को
धरती पर भेजा.
Merry Christmas 2025
Merry Christmas 2025: चरनी में जन्म लेकर
चरनी में जन्म लेकर
उन्होंने प्रेम, त्याग और करुणा का
संदेश दिया.
प्रभु यीशु आपके जीवन से
दुखों का नाश करें और
खुशियों का प्रकाश फैलाएं.
Merry Christmas 2025
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










