Merry Christmas 2024: आज मनाया जा रहा है क्रिसमस, जानें इसका इतिहास और महत्व

Merry Christmas 2024
Merry Christmas 2024: आज 25 दिसंबर 2024 को क्रिसमस का त्योहार मनाया जा रहा है. यह दिन ईसा मसीह के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है, इसलिए इसे बड़ा दिन भी कहा जाता है.
Merry Christmas 2024: क्रिसमस ईसाई समुदाय का सबसे महत्वपूर्ण और बड़ा उत्सव होता है. ईसाई लोग इस अवसर को अत्यंत धूमधाम से मनाते हैं. इस वर्ष भी 25 दिसंबर को क्रिसमस का पर्व मनाया जाएगा. इस दिन ईसाई लोग केक काटकर एक-दूसरे का मुंह मीठा करेंगे और उपहारों का आदान-प्रदान करेंगे. गिरजाघरों में इस दिन की भव्यता अद्वितीय होती है. 25 दिसंबर, जिसे क्रिसमस कहा जाता है, ईसाई धर्म का सबसे प्रमुख त्योहार है. यह दिन ईसा मसीह के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है, इसलिए इसे बड़ा दिन भी कहा जाता है.
क्रिसमस का इतिहास
क्रिसमस त्योहार, जो आपसी प्रेम और भाईचारे को प्रोत्साहित करता है, 25 दिसंबर को मनाया जाता है. इस दिन को लेकर कई मान्यताएं प्रचलित हैं, जिनमें से एक यह है कि इसी दिन जीजस क्रिस्ट, जिन्हें भगवान का पुत्र माना जाता है, का जन्म हुआ था. उनके नाम क्राइस्ट से ही क्रिसमस शब्द की उत्पत्ति हुई है. प्राचीन कथाओं के अनुसार, ईसाई धर्म के संस्थापक यीशु का जन्म क्रिसमस के दिन हुआ था, इसलिए इसे पूरी दुनिया में क्रिसमस-डे के रूप में मनाया जाता है.
Jingle Bell Song: जानें ’जिंगल बेल’ सॉन्ग का क्रिसमस से है कोई कनेक्शन भी है या नहीं
कथाओं के अनुसार, मरीयम को एक स्वप्न में यह भविष्यवाणी मिली थी कि उन्हें प्रभु के पुत्र यीशु को जन्म देना है. मरीयम गर्भवती हुईं और गर्भावस्था के दौरान उन्हें बेथलहम की यात्रा करनी पड़ी. रात के समय होने के कारण उन्हें वहीं रुकने का निर्णय लेना पड़ा, लेकिन उन्हें ठहरने के लिए कोई उपयुक्त स्थान नहीं मिला. थोड़ी देर बाद, उन्हें एक स्थान दिखाई दिया जहां पशुपालन करने वाले लोग निवास करते थे. मरीयम ने वहीं रुकने का निर्णय लिया. अगले दिन, मरीयम ने उसी स्थान पर यीशु का जन्म दिया. यह घटना ईसाई धर्म के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जाती है और इसे क्रिसमस के रूप में मनाया जाता है.
क्रिसमस से जुड़ीं अन्य खबरों के लिए क्लिक करें
इस त्योहार का एक प्राचीन इतिहास है. विशेषज्ञों के अनुसार, “क्रिसमस” शब्द “क्राइस्ट” से निकला है. पहली बार इस विशेष त्योहार का आयोजन रोम में 336 ईस्वी में किया गया था. उसके बाद से, यह त्योहार विश्वभर में लोकप्रियता प्राप्त करता गया और आज अन्य धर्मों के लोग भी इसे बड़े उत्साह के साथ मनाते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










