Merry Christmas 2024 Wishes in Hindi: आया है ईसा मसीह का त्यौहार … क्रिसमस पर यहां से भेजें गुड विशेज
Published by : Shaurya Punj Updated At : 25 Dec 2024 1:50 PM
Merry Christmas 2024 Wishes in Hindi
Merry Christmas 2024 Wishes: 25 दिसंबर को विश्वभर में क्रिसमस दिवस मनाया जाएगा. इस विशेष अवसर पर लोग अपने प्रियजनों को क्रिसमस की शुभकामनाएं देते हैं. आप इन विशेष संदेशों के माध्यम से अपने अपनों को क्रिसमस की बधाई भेज सकते हैं.
Merry Christmas 2024 Wishes in Hindi: क्रिसमस का पर्व कल यानी बुधवार, 25 दिसंबर 2024 को बड़े उत्साह के साथ मनाया जाएगा. 25 दिसंबर प्रभु यीशू मसीह के जन्म के उपलक्ष्य में मनाया जाता है, जिसे ‘बड़ा दिन’ के नाम से भी जाना जाता है. इस दिन लोग चर्च में जाते हैं, अपने घरों को सजाते हैं, केक काटते हैं और एक-दूसरे को उपहार देने के साथ-साथ क्रिसमस की शुभकामनाएं भी भेजते हैं. यहां देखें क्रिसमस 2025 के लिए बधाई संदेश
Merry Christmas 2024: सांता क्लॉज ने आपके घर को चुना
सांता क्लॉज ने आपके घर को चुना, शियों का गिफ्ट लेकर आया.
मेरी तरफ से आपको मिले स्नेह और प्यार का तोहफा,
क्रिसमस की हार्दिक शुभकामनाएं.
Merry Christmas 2024
Jingle Bell Song: जानें ’जिंगल बेल’ सॉन्ग का क्रिसमस से है कोई कनेक्शन भी है या नहीं
Merry Christmas 2024: क्रिसमस का उमंग और उत्साह
क्रिसमस का उमंग और उत्साह,
हमेशा आपके जीवन को,
खुशियों से सराबोर रखें
Merry Christmas 2024
क्रिसमस से जुड़ीं अन्य खबरों के लिए क्लिक करें
Merry Christmas 2024: सबके दिलो में हो सबके लिए प्यार
सबके दिलो में हो सबके लिए प्यार,
आने वाला हर दिन लाए खुशियों का त्योहार,
इस उम्मीद के साथ आओ भुलाकर सारे गम,
क्रिसमस का हम सब करे वेलकम
Merry Christmas 2024
Merry Christmas 2024 Wishes: जिंगल बेल्स, जिंगल बेल्स … इस क्रिसमस यहां से भेजें अपनों को बधाई संदेश
Merry Christmas 2024: आप हमेशा अपनी जिंदगी में खुश रहें
आप हमेशा अपनी जिंदगी में खुश रहें,
मुस्कुराते रहें आया है ईसा मसीह का त्यौहार,
रब करे आप इतना आगे बढ़ें कि सारी दुनिया करें आपसे प्यार
Merry Christmas 2024
Merry Christmas 2024: देवदूत बनकर कोई आएगा
देवदूत बनकर कोई आएगा,
सारी आशाएं पूरी करके जाएगा,
क्रिसमस के इस शुभ दिन पर,
तोहफे खुशियों के दे जाएगा.
Merry Christmas 2024
Merry Christmas 2024: यह क्रिसमस आपके जीवन में नई आशा
यह क्रिसमस आपके जीवन में नई आशा,
सकारात्मकता, आनंद और खुशियां.
आपको और आपके प्रियजनों को
क्रिसमस की बधाई और शुभकामनाएं.
Merry Christmas 2024
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










