Mahakumbh Mela 2025: यूपी में बना नया जिला, नाम रखा 'महाकुंभ मेला'

Published by : Shaurya Punj Updated At : 04 Dec 2024 1:13 PM

विज्ञापन

Mahakumbh Mela 2025

Mahakumbh Mela 2025 : इस बार महाकुम्भ मेले में 40 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं के आगमन की संभावना है, जिसके अनुसार तीर्थराज प्रयागराज में सभी प्रकार के प्रबंधन कार्य किए जा रहे हैं. इसी संदर्भ में महाकुम्भ नगर को जिला घोषित किया जा चुका है.

विज्ञापन

Mahakumbh Mela 2025: प्रयागराज में महाकुंभ-2025 की तैयारियों का कार्य तेजी से चल रहा है. श्रद्धालुओं की सुविधाओं का ध्यान रखने और प्रशासनिक कार्यों को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए योगी सरकार ने रविवार को एक अस्थायी जिले की स्थापना की है, जिसका नाम महाकुंभ मेला रखा गया है.

नए जिले में चार तहसीलें, 56 थाने, 133 पुलिस चौकियां और 25 सेक्टर शामिल किए गए हैं. महाकुंभ नगर की प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए दो आईएएस, एक आईपीएस, और तीन एडीएम को नियुक्त किया गया है. इसके अतिरिक्त, प्रत्येक सेक्टर में सेक्टर मजिस्ट्रेट की नियुक्ति की गई है. जिले के डीएम के रूप में विजय किरन आनंद और एसएसपी के रूप में राजेश द्विवेदी को जिम्मेदारी सौंपी गई है.

महाकुंभ नगर में प्रयागराज के सदर तहसील, करछना, फूलपुर और सोरांव के 67 गांवों और मोहल्लों को शामिल किया गया है. कमेटी ने दोनों जिलों की सीमाओं, तहसीलों और थानों के क्षेत्रफल को निर्धारित करने के लिए एक व्यापक सर्वेक्षण किया. प्रयागराज मेला प्राधिकरण द्वारा इस क्षेत्र का सीमांकन किया गया है.

Also Read : Mahakumbh Mela 2025 Vrat Tyohar List: महाकुंभ के दौरान मनाए जाएंगे ये सारे पर्व, यहां देखें लिस्ट

Mahakumbh 2025: महाकुंभ मेले से घर लाएं जरूर ये चीजें, होगी सौभाग्य में वृद्धि

महाकुंभ नगर में सभी विभागों के कार्यालय और अधिकारियों के आवास तेजी से बनाए जा रहे हैं. जिले के थानों में एफआईआर दर्ज करने और विवेचना की सुविधाएं उपलब्ध होंगी. नई व्यवस्था से महाकुंभ नगर में प्रशासनिक कार्यों में सुधार होगा.

Also Read : Mahakumbh 2025: हर 12 सालों के बाद इसलिए लगता है कुंभ मेला, जानें इसके पीछे की मान्यता

Margshirsha Purnima 2024: साल की अंतिम पूर्णिमा कल, जानिए स्नान और दान का महत्व

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola