Krishna Janmashtami 2020, LIVE Darshan : नंद के आंनद भयौ जय कन्हैया लाल की जयघोष से गूंज उठा नंदगाव
krishna janmashtami live darshan, mathura, vrindavan, dwarka, iskcon: जन्माष्टमी का पर्व देश में तीन दिन मनाया जा रहा है. इस साल 11, 12 और 13 अगस्त को मनाया जा रहा है. श्रीकृष्ण भक्त साल भर इस दिन का बेसब्री से इंतजार करें. भगवान श्री कृष्ण का जन्म भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी को रोहिणी नक्षत्र में 12 बजे रात में हुआ था. देश के कई राज्यों में आज रात 12 यशोदा का नंदलाल जन्मेंगे. हालांकि कोरोना संक्रमण के चलते प्रतिवर्षानुसार जैसी धूमधाम देखने को नहीं मिलेगी लेकिन भगवान कृष्ण के जन्म के दर्शन टीवी पर LIVE देखने की व्यवस्था की गई है. श्रीकृष्ण के जन्मस्थान मथुरा एवं नंदगांव में अलग-अलग तारीखों पर जन्मोत्सव मनाया जाएगा. श्रीकृष्ण जन्मस्थान मथुरा में कल जन्मोत्सव मनाया जाएगा. नंदबाबा के गांव नंदगांव में आज मनाया जा रहा है.
इस बार है दो मुहूर्त
पंडित शशिनाथ के अनुसार ऐसा कई बार होता है जब एक ही मध्यरात्रि को तिथि और नक्षत्र का योग नहीं बन पाता है. वो कहते हैं कि ब्रज परंपरा वाले कृष्णजन्म से पूर्व व्रत करते हैं, जबकि गोकुल परंपरा वाले जन्म के उपरांत व्रत करते हैं. ऐसे में इस वर्ष 11 और 12 अगस्त को गृहस्थ जबकि 13 और 14 अगस्त को वैष्णवों का व्रत होगा.
नंद के आंनद भयौ जय कन्हैया लाल की जयघोष से गूंज उठा वातावरण
भगवान श्रीकृष्ण के नंदभवन में जन्म लेते ही नंदगांव नंद के आनंद भयौ जय कन्हैया लाल के जयकारों से गूूंज उठा. शंख, घंटे, घडिय़ाल, झांझ, मझीरा की ध्वनि से समूचा वातावरण झंकृत हो उठा. अभिषेक के बाद सेवायतों ने भगवान का श्रृंगार कर जैसे ही पर्दा हटाया, मंदिर में आस्था की बयार बह निकली. घरों की छतों से नंद के आंनद भयौ जय कन्हैया लाल की जयघोष वातावरण में गूंज उठे. कोरोना संक्रमण के कारण जो लोग मंदिर नहीं जा पाए थे, उन्होंने अपने घरों की छत पर खड़े होकर भगवान को नमन कर आशीर्वाद लिया. हर तरफ खुशियां ही खुशियां छा गईं. कन्हैया के जन्म लेते ही हर्ष और उल्लास छा गया.
इस्कॉन श्री गोविंद धाम रावत पुणे का लाइव दर्शन
https://www.facebook.com/Radhekrishnadailydarsan/posts/149786916741344
ठाकुर श्री प्रियाकान्त जू भगवान का लाइव दर्शन
https://www.facebook.com/Radhekrishnadailydarsan/posts/150144533372249
श्री श्री राधा वृंदावनचंद्र इस्कॉन मंदिर दर्शन
https://www.facebook.com/Radhekrishnadailydarsan/posts/150161310037238
रावत पुणे के इस्कॉन श्री गोविंद धाम लाइव दर्शन
https://www.facebook.com/Radhekrishnadailydarsan/posts/150165436703492
चंद्रोदय मंदिर वृंदावन शयन आरती लाइव दर्शन
https://www.facebook.com/SriVrindavanChandrodayaMandir/videos/653310735277155/
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए