Karwa Chauth 2024 Puja Samagri List: करवा चौथ करने जा रही हैं तो यहां से देख लें पूजा सामग्री लिस्ट
Published by : Shaurya Punj Updated At : 19 Oct 2024 8:11 AM
Karwa Chauth 2024 Puja Samagri List
Karwa Chauth 2024 Puja Samagri List: करवा चौथ, सुहागिनों का एक प्रमुख व्रत, इस वर्ष 20 अक्टूबर, रविवार को मनाया जाएगा. इस दिन, सुहागिन महिलाएं अखंड सौभाग्य और अपने पतियों की लंबी उम्र के लिए व्रत करती हैं. आइए, हम आपको करवा चौथ की पूजा के लिए आवश्यक सामग्री की संपूर्ण सूची प्रदान करते हैं, ताकि कोई भी वस्तु छूट न जाए.
Karwa Chauth 2024 Puja Samagri List: इस वर्ष कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी 20 अक्टूबर 2024, रविवार को आएगी. करवा चौथ का व्रत सम्पूर्ण दिन निर्जला और निराहार रखा जाता है. आइए जानते हैं कि करवा चौथ का व्रत किस तिथि को मनाया जाएगा.
Karwa Chauth 2024: पीरियड्स के दौरान ऐसे रखें करवाचौथ का व्रत, जानें नियम
Karwa Chauth 2024 Moonrise Time: रविवार को मनाया जाएगा करवा चौथ, जानें झारखंड में कब होगा चांद्रोदय
Karwa Chauth 2024: जानें करवा माता के बारे में, ऐसे पड़ा करवा चौथ का नाम
आइए देखते हैं करवा चौथ से जुड़ी पूजन सामग्री की सूची
चंदन
शहद
अगरबत्ती
पुष्प
कच्चा दूध
शक्कर
शुद्ध घी
दही
मिठाई
गंगाजल
कुंकू
अक्षत (चावल)
सिंदूर
मेहंदी
महावर
कंघा
बिंदी
चुनरी
चूड़ी
बिछुआ
मिट्टी का टोंटीदार करवा व ढक्कन
दीपक
रुई
कपूर
गेहूं
शक्कर का बूरा
हल्दी
पानी का लोटा
गौरी बनाने के लिए पीली मिट्टी
लकड़ी का आसन
चलनी
आठ पूरियों की अठावरी
हलुआ
दक्षिणा (दान) के लिए पैसे, इत्यादि
करवा चौथ का महत्व
प्राचीन समय में, जब पुरुष व्यापार या युद्ध के लिए लंबे समय तक घर से बाहर रहते थे, तब महिलाएं अपने पतियों की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए विशेष पूजा-अर्चना करती थीं. इस दिन, सूर्योदय से पूर्व उठकर, महिलाएं करवा माता, भगवान शिव, गणेश और कार्तिकेय की पूजा करके व्रत का संकल्प लेती हैं.
करवा चौथ के अवसर पर व्रत करने वाली महिलाएं कई नियमों का कठोरता से पालन करती हैं. इस दिन मंगलसूत्र का विशेष महत्व होता है, जिसे पति के जीवन की रक्षा करने वाला और उनके समक्ष आने वाले संकटों को दूर करने वाला माना जाता है.
Karwa Chauth 2024: कुंवारी लड़कियां भी रख सकती है करवा चौथ का व्रत, जानें नियम
Karwa Chauth 2024 Date: कब मनाया जाएगा करवा चौथ, जानिए तारीख, पूजा का समय, महत्व समेत अन्य जानकारी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










