Jagannath Rath Yatra 2025 मेले का रंग चढ़ा, मंदिर और रथों की हो रही भव्य सजावट

Jagannath Rath Yatra 2025 Fair
Jagannath Rath Yatra 2025: रथ यात्रा की तैयारियों ने रांची स्थित जगन्नाथपुर मंदिर को भक्ति और उल्लास के रंग में रंग दिया है. मंदिर और रथों की भव्य सजावट शुरू हो चुकी है, वहीं मेले की रौनक बढ़ने लगी है. 27 जून से शुरू होने वाले इस महोत्सव को लेकर भक्तों में उत्साह चरम पर है.
Jagannath Rath Yatra 2025: रांची स्थित ऐतिहासिक जगन्नाथपुर मंदिर में आगामी 27 जून से शुरू होने वाली रथ यात्रा मेला की तैयारियां पूरे जोर-शोर से चल रही हैं. मंदिर परिसर में रंग-रोगन और सौंदर्यीकरण का कार्य तेजी से किया जा रहा है, जिसे 26 जून तक पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. रथ यात्रा से एक दिन पूर्व मंदिर का विशेष श्रृंगार किया जाएगा और पारंपरिक नेत्रदान उत्सव का आयोजन भी होगा.
मौसीबाड़ी को भी सजाया जाएगा
रथ यात्रा के दौरान मुख्य मंदिर के साथ-साथ मौसीबाड़ी को भी भव्य रूप से सजाया जाएगा. धार्मिक परंपरा के अनुसार, भगवान जगन्नाथ नौ दिनों तक मौसीबाड़ी में विश्राम करते हैं और फिर घुरती रथ यात्रा के माध्यम से मंदिर लौटते हैं.
पितरों की शांति के लिए आषाढ़ अमावस्या पर करें ये उपाय
दुकानों की आवंटन की प्रक्रिया शुरू
मेले के लिए दुकानों के आवंटन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. मंदिर समिति जल्द ही मेला संचालित करने वाली कंपनी को आवश्यक दस्तावेज सौंपेगी, जिसके बाद दुकानदारों को दुकानें आवंटित की जाएंगी. करीब 10 एकड़ से अधिक क्षेत्रफल में फैले इस मेले में झूले, मीना बाजार, घरेलू सामान, मछली पकड़ने के जाल, पारंपरिक मिठाइयां, वाद्य यंत्र, खेती-बाड़ी के उपकरण, बच्चों के खिलौने, पालतू पक्षी और खरगोश आदि की दुकानें सजेंगी.
मनोरंजन के लिए मौत का कुआं और अन्य आकर्षक झूले भी लगाए जाएंगे. मेला समिति के अनुसार, पिछले वर्ष 1500 से अधिक दुकानें लगी थीं और इस बार संख्या इससे ज्यादा होने की संभावना है. फिलहाल, मीना बाजार और झूला संचालक मेले के मैदान में पहुंच चुके हैं और तैयारियों में जुटे हैं. आयोजन समिति का कहना है कि 26 जून तक सारी दुकानें सजकर तैयार हो जाएंगी, जिससे 27 जून से मेला पूरी रौनक के साथ शुरू हो सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शौर्य पुंज
मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










