Hartalika Teej 2024: पहली बार कर रही हरितालिक तीज तो जान लें व्रत विधि
Published by : Shaurya Punj Updated At : 05 Sep 2024 6:04 PM
Hartalika Teej 2024: पहली बार कर रही हरितालिक तीज तो जान लें व्रत विधि
Hartalika Teej 2024: हरतालिका तीज का त्योहार नवविवाहिता पहली बार मनाने वाली हैं. यहां जान लें व्रत विधि.
Hartalika Teej 2024: हरितालिका तीज हिंदू धर्म में एक महत्वपूर्ण त्योहार है, विशेष रूप से सुहागिन महिलाओं के लिए. यह व्रत भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है. इस दिन महिलाएं भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करती हैं और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना करती हैं.
हरितालिका तीज कब है?
हरितालिका तीज की तारीख हर साल बदलती रहती है क्योंकि यह चंद्र कैलेंडर पर आधारित है. इस वर्ष यह व्रत 6 सितंबर को रखा जाएगा.
हरितालिका तीज का महत्व
सुखी वैवाहिक जीवन: यह व्रत सुहागिन महिलाओं के सुखी वैवाहिक जीवन के लिए किया जाता है.
पति की लंबी उम्र: यह व्रत पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य के लिए भी किया जाता है.
कुंवारी कन्याओं के लिए: यह व्रत कुंवारी कन्याओं के लिए भी शुभ माना जाता है.
पार्वती और शिव का मिलन: यह व्रत भगवान शिव और माता पार्वती के मिलन का प्रतीक है.
Hartalika Teej 2024: हरतालिका तीज व्रत का ये है शुभ मुहूर्त, जानें पूजन का सही समय
पहली बार रख रहीं व्रत तो ये बातें जानना जरूरी
व्रत से कुछ दिन पहले से ही हल्का भोजन करें और शरीर को स्वस्थ रखें. यह व्रत निर्जला होता है ऐसे में खुद को मानसिक रूप से तैयार के लें. इस व्रत की शुरुआत सूर्योदय से पहले होती है. जिसमें महिलाएं स्नान आदि कर साफ वस्त्र धारण करती हैं और फिर शिव – पार्वती और गणेश जी की पूजा की जाती है.
पूजा सामग्री: पूजा के लिए सभी आवश्यक सामग्री जैसे कि फूल, धूप, दीप, चंदन, अक्षत, फल, मिठाई आदि पहले से ही तैयार रखें.
मंत्र जाप: पूजा के दौरान “ॐ नमः शिवाय” और “ॐ पार्वती माते नमः” मंत्र का जाप करें.
कथा सुनें: आप हरितालिका तीज की कथा सुन सकती हैं. यह आपको धार्मिक ज्ञान देगा और आपके मन को शांत करेगा.
रात को जागरण: कुछ महिलाएं रात को जागरण करती हैं और भजन-कीर्तन करती हैं.
उपवास तोड़ना: अगले दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करें और फिर भगवान शिव और माता पार्वती को प्रणाम करें. उसके बाद आप फलाहार ग्रहण कर सकती हैं.
हरितालिका तीज व्रत की विधि
सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ कपड़े पहनें.
पूजा स्थल को साफ करें और उस पर एक चौकी पर भगवान शिव और माता पार्वती की मूर्ति स्थापित करें.
मूर्ति को गंगाजल से स्नान कराएं और उन्हें फूल, चंदन, अक्षत आदि अर्पित करें.धूप-दीप जलाएं और आरती करें.
हरितालिका तीज की कथा सुनें. दिन भर निर्जला व्रत रखें.
रात को जागरण करें और भजन-कीर्तन करें.
हरितालिका तीज व्रत के नियम
निर्जला व्रत: पूरे दिन पानी भी नहीं पीना चाहिए. इस को करने वाली महिलाये पुरे दिन निर्जला रहकर व्रत करने का प्रावधान है.
शुद्ध आहार: व्रत के एक दिन पहले सात्विक आहार का सेवन करें.
नकारात्मक विचारों से बचें: मन में किसी भी प्रकार का नकारात्मक विचार न लाएं.
शांत रहें: पूरे दिन शांत रहें और धैर्य रखें.
जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते है .
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










