Hartalika Teej 2024: हरतालिका तीज व्रत का ये है शुभ मुहूर्त, जानें पूजन का सही समय
Published by : Shaurya Punj Updated At : 05 Sep 2024 11:39 AM
हरतालिका तीज व्रत का ये है शुभ मुहूर्त, जानें पूजन का सही समय
Hartalika Teej 2024: हरतालिका तीज व्रत 6 सितंबर 2024 को मनाया जाएगा. यहां जान लें पूजा विधि
तीज व्रत के पूजन के लिए लोगो में संशय बना हुआ है. व्रत का पूजन कब किया जायेगा. तीज का व्रत पुरे साल में तीन तीज मनाया जाता है. हरियाली तीज कजरी तीज और हरितालिका तीज.इन तीनों तीज में सबसे ज्यादा महत्व हरितालिका तीज व्रत का है. यह त्यौहार भाद्रपद मास के शुक्लपक्ष के तृतीया तिथि को मनाया जाता है. सुहागिन महिलाएं अपने सौभाग्य को खुशहाल बनाने के लिए पुरे दिन निर्जला उपवास रखकर संध्या में भगवन शिव तथा पार्वती का विशेष तौर पर किया जाता है.
सुयोग्य वर प्राप्त करने के लिए हरितालिका व्रत करती है. धार्मिक मान्यता यह है की इस व्रत को करने से सौभाग्य, पारिवारिक सुख ,संतान का सुख ,चन्द्र दोष अगर बना हुआ है वह भी समाप्त होता है.परिवार के सभी महिलाएं मिलजुलकर घर में मीठा पकवान बनाती है.वही पकवान गौरी गणेश तथा भगवान शिव को अर्पित करती है .
कब है हरितालिका तीज व्रत ?
06 सितम्बर 2024 दिन शुक्रवार
तृतीया तिथि का आरंभ 05 सितम्बर 2024 दिन गुरुवार को सुबह 10:04 मिनट से .
तृतीया तिथि का समाप्त 06 सितम्बर 2024 दिन शुक्रवार को सुबह 12:09 मिनट तक.
हस्त नक्षत्र 06 सितम्बर 2024 को सुबह 08:09 मिनट तक रहेगा.
व्रत के पूजन का संशय दूर करें
इस वर्ष हरितालिका व्रत के पूजन के लिए कुछ संशय बना हुआ है. आपको बता देते है हरितालिका व्रत 06 सितम्बर 2024 को मनाया जायेगा.कथा के अनुसार भाद्रपद शुक्लपक्ष के तृतीया तिथि हस्त नक्षत्र से युक्त हो इस दिन व्रत करने से व्रती महिलाएं सौभाग्य प्राप्त के साथ सभी तरह के पापो से मुक्त हो जाती है.इस वर्ष भाद्रपद शुक्लपक्ष चतुर्थी से युक्त तृतीया तिथि है जो वैधव्य दोष नाशक तथा पुत्र तथा पौत्रादि को बढ़ाने वाला होता है.
Also Read : हरतालिका तीज की यहां से भेजें शुभकामनाएं
Also Read : Shiv ji ki Aarti: हरतालिका तीज पर शिव शंकर जी की आरती अवश्य पढ़ें, ‘ॐ जय शिव ओंकारा, ॐ जय शिव ओंकारा…
तीज का महत्व
सौभाग्यवती महिलाएं तीज व्रत में भगवान शिव का मिट्टी का प्रतिमा बनाकर उनका पूजन करती है. भगवान को बेलपत्र, गंगाजल ,ऋतुफल,घर का बनाया हुआ पकवान,श्रृंगार की वस्तुएं आदि अर्पित करती है. दिन माता पार्वती ने भगवान शिव को पति के रूप में प्राप्त करने के लिए हरितालिका व्रत की थी भगवान शिव का बताया हुआ यह व्रत है. पार्वती जी को सखियां हर के ले गई थी इसलिए इसे हरितालिका व्रत कहा जाता है. समस्त स्त्रियों के कल्याण के लिए यह व्रत होता है.
जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते है .
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










