Happy Eid-e-Milad-un-Nabi 2025 Wishes: ईद मिलाद-उन-नबी के लिए खास संदेश, इस पाक मौके पर यहां से दें मुबारकबाद

Published by : Shaurya Punj Updated At : 04 Sep 2025 3:23 PM

विज्ञापन

ईद-ए-मिलाद-उन-नबी की बहुत-बहुत मुबारकबाद

Happy Eid-e-Milad-un-Nabi 2025 Wishes: ईद-ए-मिलाद-उन-नबी 2025 का मौका पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन के रूप में पूरी दुनिया के मुसलमानों के लिए बेहद खास है. इस दिन लोग दुआ, इबादत और मुबारकबाद के जरिए अपनी मोहब्बत और भाईचारे को साझा करते हैं. यहां आपके लिए खास शुभकामना संदेश और शायरियां हैं.

विज्ञापन

Happy Eid-e-Milad-un-Nabi 2025 Wishes: ईद-ए-मिलाद-उन-नबी इस साल 5 सितंबर 2025, शुक्रवार को मनाई जाएगी, क्योंकि भारत में रबीउल अव्वल का चांद 24 अगस्त 2025 को दिखाई दे चुका है. यह दिन मुस्लिम समुदाय के लिए बेहद महत्व रखता है, क्योंकि इसी महीने पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब का जन्म हुआ था. इस मौके पर लोग खास इबादत करते हैं, पैगंबर साहब की शिक्षाओं और आदर्शों को याद करते हैं तथा अपने प्रियजनों को मुबारकबाद देते हैं. यदि आप अपने करीबियों से मिल नहीं पा रहे हैं, तो उन्हें सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म्स जैसे व्हाट्सएप, फेसबुक और इंस्टाग्राम के जरिए शुभकामनाएं भेज सकते हैं. यहां हम आपके लिए कुछ खास संदेश प्रस्तुत कर रहे हैं.

Happy Eid-e-Milad-un-Nabi 2025: आपको और आपके परिवार को ईद-ए-मिलाद-उन-नबी

“आपको और आपके परिवार को ईद-ए-मिलाद-उन-नबी की दिली मुबारकबाद. अल्लाह आपको और आपके परिवार को पैगंबर मोहम्मद साहब के रास्ते पर चलने की हिम्मत और नेक राह पर चलने की तौफीक अता फरमाए.”

Milad un Nabi 2025 Exact Date: 5 या 6 सितंबर कब है ईद-ए-मिलाद-उन-नबी, यहां से जान लें सही तारीख

Happy Eid-e-Milad-un-Nabi 2025: ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के मुबारक मौके पर

“ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के मुबारक मौके पर, दुआ है कि आप हमेशा खुश रहें और आपका जीवन शांति और समृद्धि से भर जाए.”

Happy Eid-e-Milad-un-Nabi 2025: पैगंबर मोहम्मद साहब की शिक्षाएं

“पैगंबर मोहम्मद साहब की शिक्षाएं हमारे दिलों को रोशन करती रहें. इस पावन अवसर पर, आइए हम सब मिलकर एक बेहतर और दयालु दुनिया बनाने का संकल्प लें. ईद-ए-मिलाद-उन-नबी मुबारक!”

Happy Eid-e-Milad-un-Nabi 2025: नबी-ए-अकरम की बरकतें

“नबी-ए-अकरम की बरकतें हम सब पर बरसें और उनका नूर हमारे जीवन में उजाला लाए. आपको और आपके परिवार को ईद-ए-मिलाद-उन-नबी की बहुत-बहुत शुभकामनाएं.”

Happy Eid-e-Milad-un-Nabi 2025: ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के इस खास दिन

“ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के इस खास दिन पर, अल्लाह से दुआ है कि वह हमारे सभी नेक कामों को कुबूल फरमाए और हमें सही राह दिखाए. यह दिन आपके लिए ढेरों खुशियां लेकर आए.”

Happy Eid-e-Milad-un-Nabi 2025: खुशियों से भरी हो आपकी झोली

“खुशियों से भरी हो आपकी झोली, मुहब्बत से भरा हो आपका दिल. पैगंबर मोहम्मद साहब की रहमतें आप पर हमेशा बरसती रहें. ईद-ए-मिलाद-उन-नबी मुबारक!”

Happy Eid-e-Milad-un-Nabi 2025: पैगंबर साहब की याद में

“पैगंबर साहब की याद में, यह दिन हमें प्रेम, क्षमा और आपसी सम्मान का महत्व सिखाता है. इस मुबारक मौके पर, मेरी दुआ है कि आप हमेशा खुश और स्वस्थ रहें.”

Happy Eid-e-Milad-un-Nabi 2025: यह ईद आपके जीवन में नई उम्मीदें

“यह ईद आपके जीवन में नई उम्मीदें, खुशियां और सफलता लाए. पैगंबर मोहम्मद साहब के नेक रास्तों पर चलते हुए, आपका जीवन हमेशा शांतिपूर्ण बना रहे. ईद-ए-मिलाद-उन-नबी की बहुत-बहुत मुबारकबाद.”

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola