अक्षय तृतीया पर अपनों को करें सरप्राइज, भेजें ये दिल से निकले शुभकामनाएं
Published by : Shaurya Punj Updated At : 18 Apr 2026 2:30 PM
अक्षय तृतीया की ढेरों शुभकामनाएं.
Happy Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया 2026 के पावन अवसर पर अपनों को भेजें खूबसूरत शुभकामना संदेश. ये दिल छू लेने वाले बधाई संदेश आपके रिश्तों में प्यार, खुशियां और समृद्धि की मिठास घोल देंगे.
Happy Akshaya Tritiya 2026 Wishes, Quotes, Status: अक्षय तृतीया का पावन पर्व इस वर्ष 19 अप्रैल को बड़े श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा. हिंदू धर्म में इस दिन का विशेष महत्व माना जाता है. मान्यता है कि इस शुभ तिथि पर किए गए शुभ कार्यों का फल कभी समाप्त नहीं होता, इसलिए इसे “अक्षय” कहा जाता है. इस दिन सोना-चांदी खरीदना बेहद शुभ माना जाता है, क्योंकि यह समृद्धि और स्थायी धन का प्रतीक है. हालांकि, केवल खरीदारी ही नहीं, बल्कि दान-पुण्य, पूजा और अपनों के साथ खुशियां साझा करना भी इस पर्व की खासियत है. इस खास अवसर पर लोग अपने परिवार, दोस्तों और प्रियजनों को शुभकामना संदेश भेजकर खुशियां बांटते हैं. ऐसे ही कुछ भावपूर्ण संदेश आपके लिए प्रस्तुत हैं, जिन्हें आप अपने करीबियों के साथ साझा कर सकते हैं:
Happy Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया के इस मंगल अवसर पर …
अक्षय तृतीया के इस मंगल अवसर पर आपकी जिंदगी में सफलता हमेशा कदम चूमे, खुशियां आपके चारों ओर बनी रहें और आपके घर में धन-धान्य की कभी कमी न हो. आपके जीवन में अपनों का स्नेह और साथ हमेशा बना रहे—इसी कामना के साथ आपको अक्षय तृतीया की ढेरों शुभकामनाएं.
Happy Akshaya Tritiya 2026: खुशियां आपके द्वार पर दस्तक देती रहें …
इस पावन दिन पर कामयाबी आपके जीवन में निरंतर बढ़ती रहे, खुशियां आपके द्वार पर दस्तक देती रहें और आपके घर-आंगन में समृद्धि का वास हो. आपके सभी सपने पूरे हों और जीवन खुशहाल बने—हैप्पी अक्षय तृतीया!
Happy Akshaya Tritiya 2026: माता लक्ष्मी का सदा निवास बना रहे …
ईश्वर से प्रार्थना है कि आपके घर में धन की वर्षा हो, माता लक्ष्मी का सदा निवास बना रहे, सभी संकट दूर हों और आपके जीवन में शांति और सुख का संचार हो. अक्षय तृतीया का यह पर्व आपके लिए नई उम्मीदें और खुशियां लेकर आए.
Happy Akshaya Tritiya 2026: यह पावन तिथि आपके जीवन में सुख …
आप सभी को अक्षय तृतीया की हार्दिक बधाई. यह पावन तिथि आपके जीवन में सुख, समृद्धि और सफलता लेकर आए. साथ ही हमारा देश भी निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता रहे और हर घर में खुशहाली बनी रहे.
ये भी पढ़ें: अक्षय तृतीया पर किए गए इन कामों का मिलता है शुभ फल
Happy Akshaya Tritiya 2026: हर घर-आंगन को सुख …
अक्षय तृतीया के इस शुभ अवसर पर मां लक्ष्मी से प्रार्थना है कि वे अपनी कृपा सभी पर बनाए रखें और हर घर-आंगन को सुख, समृद्धि और आनंद से भर दें. आप सभी को इस पावन पर्व की ढेरों शुभकामनाएं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










