Hanuman Mantra: आज मंगलवार के दिन करें हनुमान जी के इन मंत्रो का जाप
Published by : Shaurya Punj Updated At : 17 Dec 2024 8:23 AM
Hanuman Mantra jaap on every tuesday
Hanuman Mantra: मंगलवार के दिन किसी भी हनुमान मंदिर में यथासंभव पूजा करें और नैवेद्य अर्पित करें. घर पर हनुमानजी का कोई चित्र लाल कपड़े पर रखकर पूजा करें. पूजा में चंदन, सिन्दूर, अक्षत, कनेर, गुड़हल या गुलाब के फूलों का उपयोग करें. नैवेद्य में मालपुआ, बेसन के लड्डू आदि रखें, फिर आरती करें और अपनी समस्या के अनुसार संकल्प लेकर मंत्र जप करें.
Hanuman Mantra: आज मंगलवार का दिन वीर हनुमान जी की आराधना का विशेष दिन है. आज सुबह स्नान के उपरांत सूर्य देव को जल अर्पित करें, तत्पश्चात वीर बजरंगबली की पूजा करें. पवनपुत्र के आशीर्वाद से आपके समस्त संकट समाप्त होंगे और कार्य में सफलता प्राप्त होगी. हनुमान जी को कलयुग का जागृत देव माना जाता है. सच्चे मन से उनका स्मरण करने से सभी कार्य सिद्ध होते हैं. इस दिन हनुमान चालीसा का पाठ करना भी अत्यंत महत्वपूर्ण है, जिससे आपके दुख और भय दूर हो जाएंगे.
आज मंगलवार के दिन हनुमान जी के कुछ अद्भुत मंत्रों का जाप करना अत्यंत प्रभावी माना जाता है. इन मंत्रों का जाप करने से सभी संकट समाप्त होते हैं और कार्य में सफलता प्राप्त होती है. आइए, इन मंत्रों के बारे में विस्तार से जानते हैं.
मंगलवार को करें इन मंत्रों का जाप
ओम हं हनुमते नमः
हनुमान जी के इस मंत्र का जाप करने से व्यक्ति के सभी कानूनी विवाद सुलझ जाते हैं. इस मंत्र का जाप करने से न्यायालय के मामले शीघ्र हल हो जाते हैं. इस मंत्र के प्रभाव से कानूनी निर्णय आपके पक्ष में आ सकता है. इसके प्रभाव से हर कार्य बिना किसी रुकावट के संपन्न हो सकता है.
Rukmini Ashtami 2024: इस दिन मनाई जाएगाी रुक्मिणी अष्टमी, देखें पूजा विधि
Christmas 2024: हर साल 25 दिसंबर को ही क्यों मनाया जाता है क्रिसमस का त्योहार, जानें इतिहास और महत्व
ओम नमो भगवते हनुमते नमः
यदि आप घरेलू कलह से परेशान हैं, तो मंगलवार के दिन इस मंत्र का जाप अवश्य करें. इस मंत्र के प्रभाव से घर में सुख और शांति का वास होता है. इस मंत्र के जाप से परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम बढ़ता है.
ओम हं हनुमते रुद्रात्मकाय हुं फट
हनुमान जी के इस मंत्र का उच्चारण करने से शत्रुओं पर विजय प्राप्त होती है. इस मंत्र के जाप से सभी संकट समाप्त हो जाते हैं. इसके जाप से व्यक्ति के भय और शोक का नाश होता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










