ePaper

guru vakri 2021: देव गुरु बृहस्पति चल रहे है उल्टी चाल, वृश्चिक, धनु और मीन राशि वालों को होगा धन लाभ

Updated at : 30 Jul 2021 8:46 AM (IST)
विज्ञापन
guru vakri 2021: देव गुरु बृहस्पति चल रहे है उल्टी चाल, वृश्चिक, धनु और मीन राशि वालों को होगा धन लाभ

Guru vakri 2021: इस समय देवगुरु बृहस्पति उल्टी चाल चल रहे हैं. देवगुरु बृहस्पति 14 सितंबर तक कुंभ राशि में वक्री रहेंगे. ज्योतिष शात्र के अनुसार, देवगुरु वृहस्पति को गुरु ज्ञान, शिक्षक, संतान, बड़े भाई, शिक्षा, धार्मिक कार्य, पवित्र स्थल, धन, दान, पुण्य और वृद्धि आदि का कारक माना जाता है.

विज्ञापन

Guru vakri 2021: इस समय देवगुरु बृहस्पति उल्टी चाल चल रहे हैं. देवगुरु बृहस्पति 14 सितंबर तक कुंभ राशि में वक्री अवस्था में रहेंगे. ज्योतिष शात्र के अनुसार, देवगुरु वृहस्पति को गुरु ज्ञान, शिक्षक, संतान, बड़े भाई, शिक्षा, धार्मिक कार्य, पवित्र स्थल, धन, दान, पुण्य और वृद्धि आदि का कारक माना जाता है. इसके साथ ही बृहस्पति ग्रह 27 नक्षत्रों में पुनर्वसु, विशाखा, और पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र का स्वामी होते है. देवगुरु बृहस्पति के शुभ होने पर व्यक्ति को सभी प्रकार के सुखों का अनुभव होता है और व्यक्ति सफलता और सत्य के मार्ग पर चलता है. आइए जानते हैं देवगुरु बृहस्पति किन राशियों किस्मत खोलने वाले है…

वृश्चिक. देवगुरु वृहस्पति की कृपा आप पर बनी हुई है. 14 सितंबर तक धन-लाभ होने के योग बन रहे हैं, जिससे आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा. नौकरी और व्यापार में तरक्की के योग हैं. मेहनत करने से कार्यों में सफलता मिलेगी. परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करें. नया वाहन या मकान खरीद सकते हैं. दांपत्य जीवन में सुख का अनुभव करेंगे.

धनु. आज इस समय धर्य से काम लें, कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी. व्यापार में लाभ होगा.जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करें. मान- सम्मान और पद- प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग बन रहे हैं. कार्यक्षेत्र में सब आपकी तारीफ करेंगे. आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है. धन-लाभ का योग है.

मीन. देवगुरु की कृपा से शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए ये समय किसी वरदान से कम नहीं है. शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे. धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में शामिल होने का अवसर मिलेगा. स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है. मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग बन रहे हैं. आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा.

Posted by: Radheshyam Kushwaha

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola