Guru Purnima 2025: गुरु पूर्णिमा के दिन क्या न करें? जानें गुरु पूजा के दौरान बरतें ये सावधानियां
Published by : Shaurya Punj Updated At : 09 Jul 2025 7:16 AM
Guru Purnima 2025 dos and donts
Guru Purnima 2025: गुरु पूर्णिमा 2025 का दिन गुरु भक्ति और आध्यात्मिक साधना का पर्व है. इस शुभ अवसर पर कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना जरूरी होता है, ताकि पूजा का पूर्ण फल प्राप्त हो सके. आइए जानें गुरु पूजा के दौरान कौन-सी सावधानियाँ बरतनी चाहिए और क्या न करें.
Guru Purnima 2025: हिंदू पंचांग के अनुसार, आषाढ़ मास की पूर्णिमा तिथि को गुरु पूर्णिमा के रूप में मनाया जाता है. यह दिन गुरु भक्ति, आत्मचिंतन और ज्ञान साधना के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है. वर्ष 2025 में यह पावन पर्व 10 जुलाई को मनाया जाएगा. इस दिन श्रद्धालु अपने गुरुओं, शिक्षकों और जीवन पथदर्शकों का श्रद्धा से पूजन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करते हैं.
गुरु पूर्णिमा का धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व
गुरु को भारतीय संस्कृति में ईश्वर के समान स्थान प्राप्त है. गुरु पूर्णिमा के दिन विशेष रूप से महर्षि वेदव्यास की स्मृति में मनाया जाता है, जिन्होंने वेदों का संकलन किया और पुराणों की रचना की. वेदव्यास को आदिगुरु भी माना जाता है. गुरु न केवल ज्ञान का स्रोत होते हैं, बल्कि वे जीवन को दिशा और दृष्टि भी देते हैं. इसलिए इस दिन गुरु के चरणों में श्रद्धा अर्पित करना पुण्यदायक होता है.
गुरु पूर्णिमा पर क्या करें?
- प्रातःकाल स्नान करें: ब्रह्ममुहूर्त में उठकर पवित्र नदी में स्नान करें या स्नान जल में गंगाजल मिलाकर शुद्धि करें.
- गुरु पूजन करें: अपने आध्यात्मिक या सांसारिक गुरु, माता-पिता अथवा शिक्षक को पुष्प, फल, वस्त्र व दक्षिणा अर्पित कर उनका आशीर्वाद लें.
- धार्मिक पाठ करें: इस दिन गुरु गीता, वेदव्यास स्तुति या अन्य गुरु स्तोत्रों का पाठ शुभ माना जाता है.
- दान-पुण्य करें: अन्न, वस्त्र, शिक्षा सामग्री व दक्षिणा का ब्राह्मणों या जरूरतमंदों को दान करें.
- ध्यान और मौन व्रत करें: आत्मचिंतन, साधना और मौन रहने से मानसिक शुद्धि और गुरु-कृपा प्राप्त होती है.
ये भी पढ़े : Guru Purnima 2025 पर इन मंत्रों का करें जाप, हर संकट होगा दूर
ये भी पढ़े : Guru Purnima क्यों मनाई जाती है? जानिए इसका धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व
इस दिन क्या न करें?
- गुरु का अनादर न करें: गुरु अथवा बड़े-बुजुर्गों के प्रति किसी भी प्रकार की असम्मानजनक भावना रखना वर्जित है.
- नकारात्मक विचार न रखें: इस दिन क्रोध, द्वेष, ईर्ष्या व कटु वचन से बचना चाहिए.
- मांस-मदिरा का सेवन न करें: यह दिन पूर्ण सात्विकता व संयम का होता है.
- आलस्य न करें: देर से उठना, पूजा में टालमटोल करना या उत्साह की कमी अशुभ फल दे सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










