Guru Purnima 2023 Daan: गुरु पूर्णिमा पर राशि के अनुसार करें इन चीजों का दान, मिलेगा शुभफल

Edited by Shaurya Punj
Updated:
विज्ञापन

Guru Purnima 2023 Daan: गुरु पूर्णिमा 3 जुलाई 2023 को है. हर साल गुरु के प्रति अपनी आस्था दिखाने के लिए आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर गुरु पूर्णिमा का त्योहार मनाया जाता है. आइए जानते हैं राशि अनुसार आप गुरु पूर्णिमा पर कुछ विशेष उपाय और दान कर कई परेशानियों से निजात पा सकते हैं.

विज्ञापन

Guru Purnima 2023 Daan: इस साल गुरु पूर्णिमा का पर्व 3 जुलाई सोमवार को है. इस बार यह मूल नक्षत्र और ब्रह्मा योग में मनाया जाएगा. गुरू पूर्णिमा का पर्व गुरु की पूजा और उनके प्रति सम्मान प्रकट करने के लिए मनाया जाता है. प्राचीन काल से ही गुरु को विशेष महत्व दिया जाता है. गुरु ही जीवन में सही राह पर चलना सिखाते हैं. हिंदू धर्म में गुरु को भगवान से भी ऊपर माना जाता है. मान्यता है कि इस शुभ दिन पर 18 पुराणों का रचयिता भी महर्षि वेदव्यास जन्म हुआ था.

गुरु पूर्णिमा पर गुरु पूजन का श्रेष्ठ मुहूर्त

सोमवार 3 जुलाई गुरू पूर्णिमा पर 10:15 से 11:15 बजे तक शुभ मुहूर्त है. इसके बाद दोपहर 12:15 से1:30 तक अभिजीत मुहूर्त है. दोपहर के बाद शाम 4 बजे से 6 बजे तक लाभ-अमृत का मुहूर्त है. साथ ही इस दिन वाशी, सुनफा, बुधादित्य और ब्रह्म योग जैसे शुभ योगों संयोग रहेगा. वहीं मिथुन, कन्या, धनु और मीन राशि वालों के लिए भद्र योग और वृषभ, सिंह, वृश्चिक और कुंभ राशि वालों के लिए शश योग बन रहा है. इन शुभ योग और मुहूर्त में गुरुदेव की पूजा करें.

मेष राशि

आषाढ़ पूर्णिमा पर मेष राशि के जातक गुड़, लाल रंग के कपड़े जरुरतमंदों को दान करने से आर्थिक संकट दूर होता है.

वृष राशि

वृषभ राशि वाले मिश्री का दान करें. साथ ही पूरे दिन पूजा घर में घी का दीपक जलाएं.

मिथुन राशि

गाय को हरा चारा खिलाना शुभ होगा. हरे मूंग का दान भी कर सकते हैं. इससे दांपत्य जीवन में खुशहाली आएगी.

कर्क राशि

गरीब या जरूरतमंदों को चावल का दान करना श्रेष्ठ माना जाता है. तनाव से मुक्ति पाने के लिए ये उपाय आपके लिए शुभ माना गया है.

सिंह राशि

सिंह राशि वाले गुरु पूर्णिमा पर गेहूं का दान करें. ऐसा करने से मान सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी.

कन्या राशि

कन्या राशि के जातक इस दिन ब्राह्मण को भोजन या श्रद्धानुसार दक्षिणा अवश्य दें. गाय को चारा भी खिलाएं.

तुला राशि

आषाढ़ की पूर्णिमा पर तुला राशि के लोग छोटी-छोटी कन्याओं को खीर का दान करें. मान्यता है कि इससे यश और ऐश्वर्य की प्राप्ती होती है.

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के लोग बंदरों को चने और गुड़ खिलाएं. साथ ही पढ़ाई से संबंधित सामग्री गरीब छात्रों दान करें.

धनु राशि

गुरु पूर्णिमा के दिन धनु राशि वालों मंदिर में चने का दान चाहिए, इससे घर की सुख शांति बनी रहती है.

मकर राशि

पूर्णिमा पर गरीबों को कंबल बांटना शुभ माना जाता है. मान्यता है कि ऐसा करने से नौकरी में आ रही बाधाएं दूर हो जाती हैं.

कुंभ राशि

किसी वृद्धाश्रम में श्रद्धानुसार कपड़े, अन्न, धन दान दें. साथ ही मंदिर में काली उड़द की दाल दान करनी चाहिए.

मीन राशि

मीन राशि के जातक पूर्णिमा पर हल्दी और बेसन से बनी मिठाई गरीबों में दान करें. इससे आपकी मनोकामना पूर्ण होगी.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola