Grahan 2025: नए साल में लगेंगे चार ग्रहण, यहां देखें डेट्स
Published by : Shaurya Punj Updated At : 28 Nov 2024 2:18 PM
Grahan 2025
Grahan 2025: साल 2024 में कुल दो सूर्य ग्रहण हुए थे. पहला पूर्ण सूर्य ग्रहण अप्रैल में और दूसरा अक्टूबर में हुआ था. अगले ग्रहण की बात करें तो नए वर्ष में सूर्य और चंद्र ग्रहण होंगे. यहां इस संबंध में तिथियों की जानकारी प्राप्त करें.
शुभ कार्यों को करने से मना किया जाता है. ग्रहण के समय मंदिरों के दरवाजे भी बंद कर दिए जाते हैं. इसके अतिरिक्त, ग्रहण के दौरान रसोई में सभी कार्य रोक दिए जाते हैं. हम यह जानने का प्रयास करते हैं कि वर्ष 2025 में ग्रहण कब-कब होगा और उसका समय क्या रहेगा.
Aries Monthly Horoscope December 2024: मेष राशि वाले खान पान ठीक रखें, पढ़ें मासिक राशिफल
Taurus Monthly Horoscope December 2024: वृषभ राशि वाले शत्रु पराजित होंगे, पढ़ें मासिक राशिफल
2025 में पहला सूर्य ग्रहण कब होगा?
साल 2025 में यह ग्रहण 29 मार्च को होगा. यह एक आंशिक सूर्य ग्रहण होगा. भारतीय समयानुसार, यह ग्रहण 2:20 मिनट पर प्रारंभ होगा और 6:13 मिनट पर समाप्त होगा.
क्या यह भारत में दिखाई देगा?
नए वर्ष का सूर्य ग्रहण, 2024 की तरह, भारत में नहीं दिखाई देगा.
यह ग्रहण कहां-कहां देखा जा सकेगा?
2025 में दिखाई देने वाला यह ग्रहण यूरोप, अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका, एशिया, दक्षिण अमेरिका, अटलांटिक और आर्कटिक महासागर में देखा जा सकेगा.
साल 2025 का दूसरा सूर्य ग्रहण कब होगा?
साल 2025 का दूसरा सूर्य ग्रहण 21 सितंबर 2025 को होगा. यह ग्रहण भी आंशिक सूर्य ग्रहण के रूप में होगा.
क्या साल 2025 का दूसरा सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई देगा?
साल 2025 के सितंबर में होने वाला सूर्य ग्रहण वर्ष का दूसरा और अंतिम सूर्य ग्रहण होगा. यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा.
साल 2025 का दूसरा सूर्य ग्रहण किन स्थानों पर दिखाई देगा?
साल 2025 का दूसरा सूर्य ग्रहण अटलांटिक महासागर, अंटार्कटिका, प्रशांत महासागर और ऑस्ट्रेलिया में देखा जा सकेगा.
Leo Monthly Horoscope December 2024: सिंह राशि वाले जल्दबाजी में निर्णय ना लें, पढ़ें मासिक राशिफल
Virgo Monthly Horoscope December 2024: कन्या राशि वाले झगड़ा झंझट से दूर रहें, पढ़ें मासिक राशिफल
Capricorn Monthly Horoscope December 2024: मकर राशि वालों पर काम का दबाव बनेगा, पढ़ें मासिक राशिफल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










