Cancer Monthly Horoscope December 2024: कर्क राशि वाले खर्चों को लेकर रहें सावधान, ये कारण बन सकता है परेशानी की वजह
Published by : Shaurya Punj Updated At : 28 Nov 2024 2:12 PM
Cancer Monthly Horoscope December 2024
Cancer Monthly Horoscope December 2024: साल 2024 के अंतिम माह दिसंबर की शुरूआत होने जा रही है. कर्क राशि के लिए इस महीने क्या कुछ खास और नया होगा, इसे जानने के लिए पढ़ें दिसंबर 2024 का मासिक कर्क राशिफल
Cancer Monthly Horoscope December 2024: सभी लोग जानना चाहते हैं कि दिसंबर का महीना हमारे लिए कैसा रहने वाला है. मेरे और मेरे परिवार के लिए कैसा रहेगा,मेरा व्यापार आगे बढ़ेगा या नही या नई समस्या का सामना करना पड़ेगा, इत्यादि कई प्रकार के विचार हमारे मन को घेरे रखती हैं. जाने ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा जी से आपकी राशि और कुंडली पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभाव से उनकी चाल को देखते हुए विश्लेषण किए है.
Aries Monthly Horoscope December 2024: मेष राशि वाले खान पान ठीक रखें, पढ़ें मासिक राशिफल
Taurus Monthly Horoscope December 2024: वृषभ राशि वाले शत्रु पराजित होंगे, पढ़ें मासिक राशिफल
पारिवारिक जीवन
कर्क राशि वाले के लिए यह माह मिलाजुला रहने वाला है. परिवार के ऊपर ध्यान देने की जरुरत है. दूसरे भाव के स्वामी सूर्य छठे भाव में बैठ है परिवार के सदस्यो के साथ अनबन बनेगा, परिवार में ध्यान नहीं देने पर परेशानी बन सकता है. परिवार का सदस्यो का विश्वास आपके ऊपर रहेगा. धन इकट्ठा करेंगे. इस माह परिवार में खर्च बढ़ जायेगा. माह के अंतिम सप्ताह से परिवार में खुशियां आएगी.
Leo Monthly Horoscope December 2024: सिंह राशि वाले जल्दबाजी में निर्णय ना लें, पढ़ें मासिक राशिफल
Virgo Monthly Horoscope December 2024: कन्या राशि वाले झगड़ा झंझट से दूर रहें, पढ़ें मासिक राशिफल
व्यापार तथा नौकरी
व्यापारी वर्ग के लिए यह माह अनुकूल नहीं रहेगा व्यापार में धन का नुकसान हो सकता है व्यापार में प्रतिद्वंदी लोग परेशान करने की प्रयास करेंगे 16 दिसंबर के बाद व्यापार में उन्नति होगी. लेकिन आपको बिजनेश में खूब मेहनत करनी पड़ेगी. साथ में भूमिका भी बनाना पड़ेगा तभी आपको सफलता मिल सकता है. नौकरी करने वाले को बहुत बढ़िया तो नहीं रहेगा. शनि का दृष्टी दशम भाव पर है जिसे नौकरी में अलर्ट रहें अपने काम से मतलब रखें. नया नौकरी करने की योजना में है, आपको इस माह इंतजार करना पड़ेगा.
शिक्षा तथा करियर
विधार्थियों के लिए बहुत ही उत्तम रहने वाला है पंचम भाव में सूर्य 16 दिसंबर तक रहेंगे. शिक्षा के क्षेत्र में खूब उन्नति करेंगे. विधार्थियों को पढाई में ध्यान देना पड़ेगा. उच्च शिक्षा की पढाई करने वाले अपने परियोजना में सफल होंगे. करियर के लिए यह माह अनुकूल नहीं रहेगा मंगल वक्री अवस्था में है. सूर्य 16 नवंबर को छठे भाव में जायेगे करियर के लिए अनुकूल होगा. कार्य क्षेत्र में आपके परफॉर्मस में सुधार होगा.
Capricorn Monthly Horoscope December 2024: मकर राशि वालों पर काम का दबाव बनेगा, पढ़ें मासिक राशिफल
प्रेम जीवन
प्रेम सम्बन्ध में आपके लिए दिसंबर का महीना बहुत ही बढ़िया रहने वाला है, क्योंकि पंचम भाव में सूर्य है प्रेम सम्बन्ध बहुत मजबूत बनेगा, प्रेमी के साथ घूमने का प्लान बन सकता है. आप दोनों के बीच आपसी तालमेल बेहतर रहेगा.वैवाहिक जीवन उत्तम रहने वाला है. दाम्पत्य जीवन में प्रसन्नता बनेगी. रिश्ता मजबूत होगा. जो लोग अविवाहित है. इस माह वैवाहिक जीवन में बांध जायेगे.
स्वास्थ्य
स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा माह के पहले सप्ताह में मौसमी बीमारी से परेशान रहेंगें 15 दिसंबर के बाद स्वस्थ्य ठीक रहेगा, स्वास्थ्य को लेकर ज्यादा परेशान रहने की जरुरत नहीं है.
लकी नंबर: 7
लकी कलर: आसमानी
उपाय
प्रत्येक सोमवार को भगवान शंकर का पूजन करें.
सोमवार को मंदिर में चावल या दूध दान करें.
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










