Pisces Monthly Horoscope December 2024: मीन राशि वालों के टूट सकते हैं प्रेम सम्बन्ध, स्थति को नियंत्रित करने की है जरूरत
Published by : Shaurya Punj Updated At : 28 Nov 2024 1:50 PM
Pisces Monthly Horoscope December 2024
Pisces Monthly Horoscope December 2024: साल 2024 के अंतिम माह दिसंबर की शुरूआत होने जा रही है. मीन राशि के लिए इस महीने क्या कुछ खास और नया होगा, इसे जानने के लिए पढ़ें दिसंबर 2024 का मासिक मीन राशिफल
Pisces Monthly Horoscope December 2024: सभी लोग जानना चाहते हैं कि दिसंबर का महीना हमारे लिए कैसा रहने वाला है. मेरे और मेरे परिवार के लिए कैसा रहेगा,मेरा व्यापार आगे बढेगा या नही या नई समस्या का सामना करना पड़ेगा इत्यादि कई प्रकार के विचार हमारे मन को घेरे रखती हैं. जाने ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा जी से आपकी राशि और कुंडली पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभाव से उनकी चाल को देखते हुए विश्लेषण किए है.
Aries Monthly Horoscope December 2024: मेष राशि वाले खान पान ठीक रखें, पढ़ें मासिक राशिफल
Taurus Monthly Horoscope December 2024: वृषभ राशि वाले शत्रु पराजित होंगे, पढ़ें मासिक राशिफल
मीन राशि दिसंबर 2024 का मासिक राशिफल
पारिवारिक जीवन
मीन राशि वाले के लिए यह माह अनुकूल नहीं रहेगा. परिवार के सदस्यो के साथ अनबन बनेगा. पहले भाव में राहू बैठे हैं. सातवें भाव के केतु तीसरे भाव में वृहस्पति है, जिसे परिवार के सद्श्यो के साथ अनबन बनेगा. शनि द्वादश भाव में बैठे हैं. परिवार के सदस्यो आपके बात को अहमियत नहीं देंगे.भाई बहन का सहयोग नहीं मिलेगा.माह के अंत तक परिवार में कुछ अनहोनी हो सकता है इसलिए किसी कार्य को करने के पहले सोच विचार कर लें.
Leo Monthly Horoscope December 2024: सिंह राशि वाले जल्दबाजी में निर्णय ना लें, पढ़ें मासिक राशिफल
Virgo Monthly Horoscope December 2024: कन्या राशि वाले झगड़ा झंझट से दूर रहें, पढ़ें मासिक राशिफल
व्यापार तथा नौकरी
व्यापार में इस माह मिला जिला रहने वाला है शनि द्वादश भाव में सातवे भाव में केतु विराजमान होने से व्यापार मिला जुला रहेगा. व्यापार में कुछ विशेष निवेश करने की जरुरत नहीं है पूंजी फंस सकता है. जो लोग विदेश में व्यापार किए है या अंतर्राष्ट्रीय व्यापार किए है वह इस माह निवेश से बचने की जरूरत है. नौकरी करने वाले को मिलाजुला रहने वाला है अधिकारी के साथ अनबन बनेगा ,नौकरी को लेकर चिंता बन सकता है नौकरी में समझदारी से निर्णय लेना पड़ेगा.
शिक्षा तथा करियर
विधार्थियों के लिए यह माह अनुकूल रहने वाले है पंचम भाव मंगल वक्री होकर बैठे है. शिक्षा के क्षेत्र में आप उन्नति करेंगे. सहपाठी से आपको सहयोग नहीं मिलेगा.आप अपने मेहनत से शिक्षा में उन्नति करेंगे. मंगल के कारण उच्च शिक्षा की तैयारी कर रहे है उनको थोड़ी परेशानी बढ़ जाएगी इसलिए जल्दबाजी में निर्णय नहीं लें. करियर में संघर्ष करना पड़ेगा. अपने मन को स्थिर रखें तभी आपका कार्य में सुधार दिखाई देगा. अपने सीनियर के साथ व्यर्थ के वाद-विवाद से दूर रहें.
Capricorn Monthly Horoscope December 2024: मकर राशि वालों पर काम का दबाव बनेगा, पढ़ें मासिक राशिफल
प्रेम जीवन
प्रेम जीवन में कई तरह से परेशानी मिलने वाला है प्रेमी आपसे नाराज रहेगी. तीसरे भाव में वृहस्पति बैठे है. प्रेमी के साथ छोटी -छोटी बात को लेकर विवाद बनेगा. अगर इस समय स्थति को नियंत्रित नहीं किए, तब प्रेम सम्बन्ध टूट सकता है. वैवाहिक जीवन में आपने आप को मजबूत बनाकर रखें. स्थति परिस्थिति को संभालना पड़ेगा, तभी आपका दाम्पत्य जीवन सुखमय रह पायेगा.
स्वास्थ्य
मीन राशि वाले को स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही नहीं करें. आपके राशि के स्वामी वृहस्पति अनुकूल जगह पर नहीं है. तीसरे भाव में है,इसलिए खान -पान पर ध्यान देना बहुत जरूरी है. शनि की साढ़ेसाती आपको पैर सम्बंधित समस्या दे सकता है ,वृहस्पति के कारण गला तथा दांत में दर्द या मुंह में छाले पर सकते है.
लकी नंबर: 9
लकी कलर: स्लेटी
उपाय
प्रत्येक दिन लाल वस्त्र धारण कर हनुमान चालीसा का पाठ करें .
बुधवार को मंदिर में काले तिल का दान करें .
चिड़िया को दाना दे.
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










