Govardhan Puja 2024: कल मनाई जाएगी  गोवर्धन पूजा, जानें पूजन मुहूर्त व पूजा विधि

Published by : Shaurya Punj Updated At : 01 Nov 2024 8:50 AM

विज्ञापन

Govardhan Puja 2024

Govardhan Puja 2024: गोवर्धन पूजा भारत के महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है, जिसे दीपावली के अगले दिन मनाया जाता है. इसे अन्नकूट पूजा के नाम से भी जाना जाता है. इसका विशेष महत्व है, विशेषकर उत्तर भारत के राज्यों जैसे उत्तर प्रदेश, राजस्थान और हरियाणा में. इस वर्ष गोवर्धन पूजा 2 नवंबर, अर्थात् कल, को मनाई जाएगी.

विज्ञापन

Govardhan Puja 2024:  हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास की प्रतिपदा तिथि, जो दिवाली के अगले दिन होती है, को गोवर्धन पूजा का आयोजन किया जाता है. इस दिन घर के आंगन में गोवर्धन जी की प्रतिमा स्थापित की जाती है और उनकी पूजा विभिन्न सामग्री से की जाती है. इसे अन्नकूट के नाम से भी जाना जाता है. इस वर्ष गोवर्धन पूजा 2 नवंबर, शनिवार को मनाई जाएगी. गोवर्धन जी को घर में जितने दिनों तक रखा जाता है, उतने दिनों तक उन्हें सुबह और शाम भोग अर्पित किया जाता है और उनकी आरती की जाती है. कई स्थानों पर गोवर्धन पूजा का आयोजन परिवार के पुरुष सदस्य करते हैं.

Kartik Amavasya 2024: आज है कार्तिक अमावस्या, जानिए शुभ मुहूर्त और महत्व

Birthmark Astrology: शरीर के बर्थमार्क आपकी पर्सनालिटी के बारे में बताते हैं काफी कुछ, जानें इसका ज्योतिषीय महत्व

Chhath Puja 2024 in Bihar: छठ पूजा होने वाली है शुरू, जानें बिहार के महापर्व की नहाय-खाय और खरना की डेट

गोवर्धन पूजा 2024 की तिथि और समय

पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 01 नवंबर को शाम 06 बजकर 16 मिनट से प्रारंभ होगी. इसका समापन 02 नवंबर को रात 08 बजकर 21 मिनट पर होगा. इस प्रकार, गोवर्धन पूजा का पर्व 02 नवंबर को मनाया जाएगा. इस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त निम्नलिखित है-
प्रातःकाल मुहूर्त – सुबह 06 बजकर 34 मिनट से 08 बजकर 46 मिनट तक.
विजय मुहूर्त – दोपहर 02 बजकर 09 मिनट से 02 बजकर 56 मिनट तक.
संध्याकाल मुहूर्त – दोपहर 03 बजकर 23 मिनट से 05 बजकर 35 मिनट तक.
गोधूलि मुहूर्त – शाम 06 बजकर 05 मिनट से 06 बजकर 30 मिनट तक.
त्रिपुष्कर योग – रात्रि 08 बजकर 21 मिनट से 3 नवंबर को सुबह 05 बजकर 58 मिनट तक.

गोवर्धन पूजा के अवसर पर अन्नकूट का निर्माण किया जाता है, जिसे भोग के रूप में अर्पित किया जाता है. इसके साथ ही, भगवान कृष्ण के लिए 56 प्रकार के भोग का प्रसाद भी तैयार किया जाता है.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola