गंगा दशहरा पर कब करें स्नान-दान 25 या 26 मई? जानिए सही तिथि, शुभ योग और राशि अनुसार दान

Updated:
विज्ञापन

गंगा दशहरा 2026

Ganga Dussehra 2026: ज्येष्ठ शुक्ल दशमी पर मनाया जाने वाला गंगा दशहरा इस बार 25 या 26 मई को है, इसे लेकर लोगों में भ्रम की स्थिति बनी हुई है. इसकी वजह दशमी तिथि का दो दिन तक रहना है. आइए, महावीर पंचांग के अनुसार जानते हैं कि गंगा दशहरा कब मनाया जाएगा.

विज्ञापन

Ganga Dussehra 2026: ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि बहुत ही खास होती है, इस दिन गंगा दशहरा का पर्व माना जाता है. धार्मिक मान्यता के अनुसार, इसी दिन मां गंगा स्वर्गलोक से पृथ्वी पर अवतरित हुई थीं. इस खास अवसर पर गंगा स्नान, पूजा-अर्चना और दान-पुण्य का विशेष महत्व बताया गया है. गंगा दशहरा के दिन श्रद्धा भाव से स्नान और दान करने पर दस प्रकार के पापों का नाश होता है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है. इस वर्ष गंगा दशहरा 26 मई 2026 को मनाया जाएगा.

हस्त नक्षत्र में मनाया जाएगा गंगा दशहरा

गंगा दशहरा का पावन पर्व 26 मई दिन मंगलवार को हस्त नक्षत्र में मनाया जाएगा. यह उत्सव मुख्य रूप से गंगा स्नान और मां गंगा की आराधना को समर्पित है. मान्यता है कि इस दिन श्रद्धापूर्वक गंगा स्नान करने और मां गंगा से प्रार्थना करने से व्यक्ति के पापों का नाश होता है. गंगा स्नान के बाद दीपक जलाकर उसे गंगा नदी में प्रवाहित करने का विशेष महत्व बताया गया है, इस वर्ष गंगा दशहरा का पर्व अधिकमास में पड़ रहा है, इसलिए इसका पुण्यफल और भी अधिक माना जा रहा है.

गंगा दशहरा तिथि 2026

महावीर पंचांग के अनुसार दशमी तिथि का प्रारंभ 25 मई 2026 की सुबह 8 बजकर 1 मिनट पर होगा.
दशमी तिथि का समापन 26 मई 2026 की सुबह 7 बजकर 40 मिनट तक होगा.
उदया तिथि के अनुसार, गंगा स्नान और पूजन 26 मई को करना ही शुभ रहेगा.

गंगा दशहरा शुभ मुहूर्त 2026

ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 03 बजकर 36 मिनट से 04 बजकर 18 मिनट तक
अभिजित मुहूर्त: दोपहर 11 बजकर 20 मिनट से 12 बजकर 14 मिनट तक
विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 02 मिनट से 02 बजकर 56 मिनट तक

गंगा दशहरा अशुभ समय (मुहूर्त)

राहुकाल: दोपहर 03 बजकर 10 मिनट से 04 बजकर 52 मिनट तक
यमगण्ड: सुबह 08 बजकर 23 मिनट से 10 बजकर 05 मिनट तक
गुलिक काल: सुबह 11 बजकर 47 मिनट से 01 बजकर 28 मिनट तक

गंगा दशहरा पर राशि अनुसार करें इन चीजों का दान

मेष राशि – आपकी राशि के स्वामी मंगल ग्रह हैं. मेष राशि वाले लोग मानसिक तनाव से मुक्ति और अच्छी सेहत के लिए इस दिन गुड़ और तिल का दान जरूर करें.
वृषभ राशि – आपकी राशि के स्वामी शुक्र ग्रह है. भौतिक सुखों और ऐश्वर्य की प्राप्ति के लिए वृषभ राशि वालों को सफेद वस्त्र या दूध का दान करना चाहिए.
मिथुन राशि – आपकी राशि के स्वामी बुध ग्रह हैं. अगर आपके करियर में रुकावटें आ रही हैं, तो गंगा दशहरा पर मूंग की दाल और हरे वस्त्र का दान करें.
कर्क राशि – आपकी राशि के स्वामी चंद्रमा हैं. कर्क राशि वाले लोग मानसिक शांति और पारिवारिक सुख-समृद्धि के लिए चावल अथवा चांदी की वस्तु का दान करें.
सिंह राशि – आपकी राशि के स्वामी सूर्य ग्रह हैं. सिंह राशि वाले लोग समाज में मान-सम्मान और यश की वृद्धि के लिए तांबे के पात्र या गेहूं का दान करें.
कन्या राशि – आपकी राशि के स्वामी बुध ग्रह हैं. कन्या राशि वाले लोग व्यापार में उन्नति और सफलता के लिए पक्षियों को दाना डालें और साबुत मूंग का दान करें.
तुला राशि – आपकी राशि के स्वामी शुक्र ग्रह हैं. तुला राशि वाले लोग सुखद वैवाहिक जीवन और रिश्तों में मिठास के लिए मिश्री, फल या सुगंधित वस्तुओं का दान करें.
वृश्चिक राशि – आपकी राशि के स्वामी मंगल ग्रह हैं. वृश्चिक राशि वाले लोग शत्रुओं पर विजय और बाधाओं के निवारण के लिए लाल चंदन या गुड़ का दान करें.
धनु राशि – आपकी राशि के स्वामी देव गुरु हैं. धनु राशि वाले लोग भाग्य का साथ पाने और ज्ञान अर्जित करने के लिए पीले वस्त्र या चने की दाल का दान करें.
मकर राशि – आपकी राशि के स्वामी शनि ग्रह हैं. शनि देव की कृपा प्राप्त करने के लिए काला तिल या छाता का दान करें.
कुंभ राशि – आपकी राशि के स्वामी शनि ग्रह हैं. कुंभ राशि वाले लोगों को सरसों का तेल या लोहे के बर्तन का दान करना चाहिए, इससे कार्यों में आ रही बाधाएं दूर होती हैं.
मीन राशि – आपकी राशि के स्वामी देव गुरु बृहस्पति हैं. मीन राशि वाले लोग बेहतर स्वास्थ्य और आध्यात्मिक उन्नति के लिए हल्दी, शहद या केसर का दान करें.

Also Read: कब है तेलुगु हनुमान जयंती? जानें सही तिथि और पूजा विधि

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola