फाल्गुन मास आरंभ, इस महीने भूलकर भी ना करें ये सारे काम
Published by : Shaurya Punj Updated At : 13 Feb 2025 9:18 AM
Falgun Maas 2025
Falgun Maas 2025: हिंदू धर्म में फाल्गुन मास का अत्यधिक महत्व है, क्योंकि इस मास में महाशिवरात्रि और होली जैसे प्रमुख व्रत और त्योहार मनाए जाते हैं. हिंदू कैलेंडर के अनुसार, वर्ष का अंतिम महीना फाल्गुन होता है. माघ पूर्णिमा के बाद आज 13 फरवरी से फाल्गुन माह की शुरुआत हो चुकी है. यह महीना भगवान श्री कृष्ण को समर्पित है. इस माह में किए गए कुछ उपाय व्यक्ति के जीवन में आने वाली कठिनाइयों को समाप्त कर सकते हैं.
Falgun Month 2025: आज 13 फरवरी से फाल्गुन का महीना आरंभ हो चुका है. हिंदी संवत के अनुसार, फाल्गुन अंतिम मास होता है. इसके पश्चात हिंदू नववर्ष का आरंभ चैत्र माह से होता है. फाल्गुन मास को अत्यंत आनंददायक और उत्साह से भरा हुआ माना जाता है. इस माह कई कार्यों को करने की मनाही होती है, आइए जानें
पवित्र महीना है फाल्गुन
फाल्गुन का महीना हिंदू धर्म में अत्यंत पवित्र माना जाता है. फाल्गुन का महीना भगवान शिव और भगवान श्री कृष्ण के प्रति समर्पित है. इस महीने में महाशिवरात्रि और होली जैसे कई महत्वपूर्ण त्योहार मनाए जाते हैं, जिनका लोगों को बड़ी उत्सुकता से इंतजार रहता है. इस अवधि में आने वाले पर्व और व्रत सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण होते हैं.
हिंदू पंचांग का आखिरी माह फाल्गुन शुरू, जानें इसका धार्मिक महत्व और नियम
फाल्गुन मास में भूलकर भी यह कार्य न करें
- आयुर्वेद के अनुसार, इस माह में अनाज का उपयोग कम करना उचित है. फलों का अधिक सेवन करें.
- फाल्गुन मास में बुजुर्गों और महिलाओं का अपमान नहीं करना चाहिए.
- इस अवधि में किसी के प्रति नकारात्मक विचार नहीं लाने चाहिए.
- फाल्गुन महीने में सामान्य जल से स्नान करना अधिक लाभकारी होता है.
फाल्गुन मास का महत्व
फाल्गुन मास में दान का महत्व फाल्गुन मास, जो हिंदू कैलेंडर का बारहवां महीना है, में दान का अत्यधिक महत्व है, जैसे कि माघ मास में होता है. इस माह में महाशिवरात्रि और होली जैसे प्रमुख त्योहारों का आयोजन किया जाता है. महाशिवरात्रि भगवान शिव की आराधना का दिन है, जबकि होली रंगों का उत्सव है, जो आनंद और प्रेम का प्रतीक माना जाता है। इस महीने में विजया एकादशी भी आती है, जिसे भगवान विष्णु के आशीर्वाद के लिए मनाया जाता है। फाल्गुन माह में दान और पुण्य के कार्य करने से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की प्राप्ति होती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










