Live Updates

Eid-ul-Fitr 2021 Moon Sighting Date, Timings LIVE Updates: आज अल्लाह से मांगी गयी अमन-चैन की दुआ, जानिए इस पर्व से जुड़ी पूरी डिटेल्स…

Updated:
विज्ञापन

Happy Eid, Eid ul Fitr 2021 Moon Sighting Date, Timing, Today in India LIVE Updates: खुशियों का त्योहार ईद-उल-फितर आज मनाया जाएगा. भारत में ईद का चांद दिखाई दे दिया है. ईद-उल-फितर को मीठी ईद (Eid Mubarak) के नाम से जाना जाता है. जिसे चांद रात मुबारक के बाद मनाया जाता है. इस त्योहार को मुस्लिम धर्म के लोग बड़े ही धूमधाम से मनाते है. भारत में ईद 14 मई यानि आज मनाए जाने की पूरी उम्मीद है, क्योंकि 13 मई की रात चांद नजर आ गया है. आइए जानते है ईद-उल-फितर से जुड़ी पूरी जानकारी…

विज्ञापन

जामा मस्जिद में नहीं पढ़ी गई सामूहिक नमाज 

जामा मस्जिद में लगभग 161 साल में दूसरी बार ईद उल फितर की सामूहिक नमाज अदा नहीं की गई. कोरोना संक्रमण के कारण दूसरी बार ऐसा हुआ कि एक साथ लाखों रोजेदार अल्लाह के बारगाह में एक साथ सजदा नहीं कर पाए.

आज अल्लाह से मांगी जाती है अमन और चैन की दुआ

ईद उल फितर आज है. आज सुबह से ही लोग नए कपड़े पहनकर नमाज अदा कर रहे है. इस दिन अल्लाह से अमन और चैन की दुआ मांगते हैं. ईद-उल-फितर के मौके पर लोग खुदा का शुक्रिया इसलिए करते हैं क्योंकि अल्लाह उन्हें महीने भर रोजा रखने की ताकत देते हैं. ईद पर जकात (एक खास रकम) गरीबों और जरूरतमंदों के लिए निकाली जाती है.

Eid Mubarak 2021: जानें ये खास बातें…

ईद उल-फितर की नमाज को सलत अल-ईद भी कहा जाता है. ये नमाज ईद के मौके पर की जाती है. शिया और सुन्नी मुसलमान ये नमाज अपने-अपने तरीके से अदा करते हैं.

जानें क्यों मनाई जाती है ईद

मक्का से मोहम्मद पैगंबर के प्रवास के बाद पवित्र शहर मदीना में ईद-उल-फितर का उत्सव शुरू हुआ. मान्यता है कि पैगम्बर हजरत मुहम्मद ने बद्र की लड़ाई में जीत हासिल की थी. इस जीत की खुशी में सबका मुंह मीठा करवाया गया था, इसी दिन को मीठी ईद या ईद-उल-फितर के रुप में मनाया जाता है.

ईद के दिन क्यों जरूरी है जकात…

रमजान में रोज़े रखने के दौरान भी जकात दी जाती है, लेकिन ईद के दिन नमाज से पहले गरीबों में जकात या फितरा देना जरूरी माना गया है. अल्लाह के रसूल का फरमान है कि ईद की नमाज से पूर्व सदका-ए-फितर अदा करना चाहिए. जिस व्यक्ति के पास साढ़े सात तोला सोना या 52 तोले से अधिक चांदी या इनके बराबर जरूरत से ज्यादा धन हो उनके लिए जकात फर्ज है.

624 ईस्वी में मनाई गई थी पहली बार ईद…

पहली बार ईद उल-फितर पैगंबर मुहम्मद ने सन् 624 ईस्वी में बद्र की लड़ाई में जीत हासिल करने के बाद मनाई थी. इस जीत की खुशी में सभी का मुंह मीठा करवाया गया था. उसके बाद से इस दिन को मीठी ईद या ईद-उल-फितर के रुप में मनाया जाने लगा.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola