आज मनाई जा रही है ईद, यहां से जानें नमाज पढ़ने का समय

Published by : Shaurya Punj Updated At : 31 Mar 2025 8:10 AM

विज्ञापन

Eid 2025 Namaz Timings In Mosques

Eid 2025: मुस्लिम समुदाय का मुख्य त्योहार ईद-उल-फितर आज सोमवार को मनाया जा रहा है. श्रद्धालु सुबह ईदगाह में नमाज पढ़ेंगे. यहां से जानें ईद की नमाज का समय.

विज्ञापन

Eid 2025: भारत में ईद उल फितर का त्योहार अत्यंत धूमधाम से मनाया जाता है. यह पर्व रमजान महीने के समाप्त होने के बाद, शव्वाल महीने की पहली तारीख को आता है. कहा जाता है कि इस पर्व की शुरुआत पैगंबर मुहम्मद द्वारा की गई थी. यह पर्व इस्लाम धर्म के अनुयायियों की एकता और आध्यात्मिक शुद्धता का प्रतीक माना जाता है. ईद के दिन विशेष नमाज अदा की जाती है. इस दिन मुस्लिम समुदाय अल्लाह का आभार व्यक्त करता है और अपनी अनजानी गलतियों के लिए क्षमा मांगता है. आइए, हम आपको ईद की नमाज अदा करने का सरल तरीका बताते हैं.

ईद-उल-फितर 2025 डेट

इस्लामी कैलेंडर के अनुसार, कल यानी 30 मार्च को ईद का चांद दिखाई दिया, इसलिए सोमवार यानी आज देश भर में ईद का त्योहार मनाया जा रहा है.

रोजा इफ्तार में खजूर खाने की खास वजह, जानिए इसका धार्मिक महत्व

ईद-उल-फित्र का आयोजन

ईद-उल-फित्र का आयोजन इसीलिए किया जाता है क्योंकि रमजान के पूरे महीने में अल्लाह की इबादत की जाती है और रोजा रखने का अवसर प्राप्त होता है. ईद की नमाज में अल्लाह का आभार व्यक्त किया जाता है. रोजा को पूरा करने की खुशी में अल्लाह ने अपने भक्तों को ईद की खुशियों से नवाजा है. रोजा समाप्त करने की खुशी के साथ-साथ ईद पर मुसलमान इस बात के लिए भी अल्लाह का धन्यवाद करते हैं कि उन्होंने पूरे महीने रोजा रखने की शक्ति और साहस प्रदान किया.

देश के विभिन्न शहरों में नमाज का समय

दिल्ली

जामा मस्जिद, दिल्ली
नमाज का समय– 7:00 बजे

बहरी मस्जिद, दिल्ली
नमाज का समय–7:30 बजे

मुंबई

बांद्रा (स्टेशन के पास) मस्जिद
नमाज का समय– 8:00 बजे

सांताक्रूज, मस्जिद अंसार
नमाज का समय– 7:30 बजे

मस्जिद डोंगरी दरगाह
नमाज का समय–7:00 बजे

हैदराबाद

यूसुफगुड़ा पुलिस ग्राउंड्स
नमाज का समय– 9:30 बजे

लखनऊ

बड़ी मस्जिद, लखनऊ
नमाज का समय– 7:30 बजे

रांची में नमाज का समय

  • रांची ईदगाह – 9:30 बजे
  • डोरंडा ईदगाह – 9:30 बजे
  • कडरु ईदगाह – 8:30 बजे
  • बरियातु ईदगाह – 8:30 बजे
  • कांके ईदगाह – 9:30 बजे
  • पिठोरिया ईदगाह – 9:00 बजे
  • कोकदोरो ईदगाह – 8:00 बजे
  • पिरूटोला ईदगाह – 8:30 बजे
  • हुसीर ईदगाह – 8:15 बजे
  • होचर ईदगाह – 8:15 बजे
  • नयासराय ईदगाह – 8:15 बजे
  • सिठियो ईदगाह – 8:00 बजे

शहर की मस्जिदों में ईद की नमाज का समय

  • डॉ. फतेउल्लाह मस्जिद – 7:45 बजे
  • रंगसाज मस्जिद – 8:30 बजे
  • हरमू हामीम मस्जिद – 9:00 बजे
  • हरमू नूरानी मस्जिद – 8:45 बजे
  • मस्जिद ए कासिम – 8:30 बजे
  • मस्जिद ए अहले हदीस – 6:15 बजे
  • मस्जिद ए रजा – 8:30 बजे
  • पत्थलकुदवा मस्जिद – 9:00 बजे
  • इकरा मस्जिद मेन रोड – 9:00 बजे
  • कांटा टोली मस्जिद ए असरा – 8:45 बजे

पटना में नमाज का समय

  • गांधी मैदान में– 7:30 बजे
  • पटना जंक्शन जामा मस्जिद– 8:00 बजे
  • वेटरनरी ईदगाह– 7:30 बजे
  • शनिचरा ईदगाह– 6:30 बजे
  • कोतवाली मस्जिद – 7:45 बजे
  • हाई कोर्ट मस्जिद– 7:30 बजे
  • रामना रोड मस्जिद– 7:30 बजे
  • अलीनगर मस्जिद– 7:45 बजे
  • हज भवन मस्जिद– 8:30 बजे
  • फकीरबाड़ा मस्जिद– 7:45 बजे
  • दरियापुर मस्जिद– 7:45 बजे
  • सब्जीबाग नई मस्जिद– 7:45 बजे
  • मुरादपुर मस्जिद– 7:45 बजे नमाज अदा की जाएगी
विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola